Bihar Breaking News Live: आरसीपी सिंह ने सीएम पर कसा तंज, कहा- प्रचार में क्यों नहीं जा रहे मुख्यमंत्री

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:04 PM. 31 Oct 22 7:04 PM. 31 Oct

आरसीपी सिंह ने सीएम पर कसा तंज, कहा- प्रचार में क्यों नहीं जा रहे मुख्यमंत्री

पूर्व केन्द्रीय मंत्री RCP सिंह ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन धर्म नहीं निभा रहे. वो चुनाव प्रचार में क्यों नहीं जा रहे.

6:30 PM. 31 Oct 22 6:30 PM. 31 Oct

सीएम नीतीश कुमार ने अनंत सिंह की पत्नी के लिए वीडियो जारी कर मांगा वोट

सीएम नीतीश कुमार ने अनंत सिंह की पत्नी के लिए वीडियो जारी कर वोट मांगा. उन्होंने कहा कि मेरा आपसे है पुराना संबंध,नीलम देवी को दें वोट आपके बीच स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके.

6:30 PM. 31 Oct 22 6:30 PM. 31 Oct

मोरबी ब्रिज हादसे पर RJD का तंज, कहा- दूसरे राज्य में होता तो मच जाता हंगामा

राष्ट्रीय जनता दल ने गुजरात के मोरबी केबल ब्रिज हादसे को लेकर बीजेपी पर बड़ा तंज किया है. पार्टी ने कहा कि अगर हादसा गैर बीजेपी शासित राज्य में होता तो हंगामा मच जाता.

6:30 PM. 31 Oct 22 6:30 PM. 31 Oct

सीएम नीतीश कुमार कल जाएंगे गोपालगंज, उपचुनाव में करेंगे चुनाव प्रचार

सीएम नीतीश कुमार कल गोपालगंज जाएंगे. उपचुनाव में राजद प्रत्याशी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री भी जाएंगे उचकागांव के श्यामपुर में करेंगे चुनावी सभा.

6:30 PM. 31 Oct 22 6:30 PM. 31 Oct

नशेड़ी ट्रैक्टर चालक ने पुलिस चेकपोस्ट में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

पटना के राजापुर पुल के पास बड़ा हादसा टल गया. शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने पुलिस चेकपोस्ट में टक्कर मार दी. नशे में धुत ड्राईवर का भागने में संतुलन बिगड़ गया. इसमें हादसा हुआ.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

बांका में पोखर में डूबे युवक का शव बरामद

बांका के महमदपुर गांव में एक युवक छठ में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पोखर में डूब गया था. अब सोमवार को आज उसका शव बरामद किया गया है.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

महागठबंधन का  हमला तेज

बिहार में आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव का मतदान होना है. भाजपा की ओर से अब चिराग पासवान को मैदान में उतारा गया है. चिराग पासवान दोनों सीटों पर भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं. वहीं महागठबंधन ने भी हमला तेज कर दिया है.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

भाजपा के लिए चिराग पासवान कर रहे प्रचार

बिहार उपचुनाव के लिए अब सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. वहीं अब चिराग पासवान को भाजपा ने खुलकर अपने साथ मैदान में उतार दिया है. वो दोनों सीटों पर आज और कल प्रचार करेंगे.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

सुपौल में आधा दर्जन घर जले

सुपौल में अगलगी की घटना ने आधा दर्जन घर को जलाकर खाक कर दिया. घटना जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बघैली पंचायत के वार्ड नंबर 11 का है. जहां भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. घटना रविवार शाम की है.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

भागलपुर के नवगछिया में चार घर जले

सुपौल व भागलपुर में अगलगी की घटना घटी है. भागलपुर के नवगछिया में किसान फसल काटने खेत गये थे. इधर आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गये.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान फायरिंग

सीवान: सोमवार को मंदिर के समीप बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का कार्यक्रम होना था. पूर्व मुखिया वैद्यनाथ चौधरी इसी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन अपराधी मंदिर के समीप पहुंचे तथा पूर्व मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दिया. गोली की आवाज सुनकर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग दहशत में आ गए.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

सीवान में पूर्व मुखिया की हालत गंभीर, लगी गोली

सीवान में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी. गंभीर रूप से जख्मी पूर्व मुखिया को गुठनी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

सीवान में पूर्व मुखिया पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के सोहगरा प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य गेट के समीप सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे बाइक पर अपराधियों ने सोहगरा पंचायत के पूर्व मुखिया बैद्यनाथ चौधरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

मुंगेर के असरगंज में छठ

सूर्योपासना का पर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य एवं सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ मुंगेर के असरगंज प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुआ. प्रखंड के जलालाबाद समीप लाख पोखर मासूमगंज तमन्ना, कमराय पोखर, असरगंज थाना परिसर तालाब, बैजलपुर, अमैया, रजौन बांध, सजुआ सहित अन्य छठ घाटों पर संध्या अस्ताचलगामी सूर्य एवं सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने श्रद्धालु पहुंचे.

3:52 PM. 31 Oct 22 3:52 PM. 31 Oct

छठ व्रत संपन्न

लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत का आज समापन हो गया. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रत संपन्न हुआ.

7:16 AM. 31 Oct 22 7:16 AM. 31 Oct

घाट से घर जाने के लिए निकले छठ व्रती, कई सड़कों पर लगा जाम

भगवान सूर्य को सुबह का अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती घाटों से निकलकर घर की तरफ जा रहे हैं. इसके कारण पटना के कई रास्तों पर जाम की स्थिति हो गयी है. हालांकि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जाम खत्म करने की कोशिश कर रही है.

6:39 AM. 31 Oct 22 6:39 AM. 31 Oct

उगते सूर्य के दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर भारी भीड़

छठ पूजा के आखिरी दिन आज उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है. अब पारण के बाद संपन्न होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म होगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >