भागलपुर फिर बम धमाके से दहला, नाथनगर में कूडा के ढेर पर रखा बम ब्लास्ट

Bihar Breaking News LIVE: सिवान के कंधवारा स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार को 9 किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सिवान बाल सुधार गृह के अधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने मुफस्सिल थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..

Live Updates
2:02 AM. 1 Apr 22 8:32 PM. 31 Mar

बेगूसराय में बिजली के खंभे को तोड़ते हुए बीस फुट गड्ढे में पलटी कार

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित गोधना गांव के समीप एनएच 28 पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर मारुति कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए बीस फुट गड्ढे में पलट गयी. जिसके कारण कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

2:02 AM. 1 Apr 22 8:32 PM. 31 Mar

भागलपुर फिर बम धमाके से दहला

भागलपुर में फिर एकबार बम धमाका हुआ है. नाथनगर के नूरपुर में कूडा पर रखा बम ब्लास्ट हुआ है.

2:02 AM. 1 Apr 22 8:32 PM. 31 Mar

बिहार के सिवान बाल सुधार गृह से 9 किशोर फरार, अधिकारियों पर उठे सवाल

बिहार के सिवान जिले के कंधवारा स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार को 9 किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है. गुरुवार को इस संबंध में सिवान बाल सुधार गृह के अधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने मुफस्सिल थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. इस मामले के सामने आने पर बाल सुधार गृह में खलबली मच गई. हालांकि, इससे पहले भी कई किशोर बाल सुधार गृह से फरार हो चुके हैं.

2:02 AM. 1 Apr 22 8:32 PM. 31 Mar

वैशाली में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़

वैशाली के बिलनपुर में लालगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ किया है. कार्यवाही में पुलिस को एक घर से कच्चा जावा और देसी शराब बरामद हुआ है. साथ ही पुलिस ने मौके से शराब बनाने वाला उपकरण भी जब्त किया है.

5:22 PM. 31 Mar 22 11:52 AM. 31 Mar

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा का आवेदन 2 अप्रैल तक

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल – सह – विशेष परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन अब विस्तारित अवधी में दिनांक 02-04-2022 तक किया जाएगा. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का आवेदन BSEB की वेबसाइट पर शिक्षण संसथान के प्राचार्यो द्वारा भरा जाना है.

5:22 PM. 31 Mar 22 11:52 AM. 31 Mar

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आखरी दिन है. जहां कानून व्यवस्था को लेकर माले विधायकों ने हंगामा किया, हंगामा कर रहे विधायकों को स्पीकर ने मार्शल आउट कराया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: सिवान के कंधवारा स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार को 9 किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सिवान बाल सुधार गृह के अधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने मुफस्सिल थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >