Bihar Breaking News LIVE: पटना एसटीएफ ने नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, पिटल समेत छह गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: हाजीपुर के भवन निर्माण विभाग के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग ने अधिकारी को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..

Live Updates
2:10 AM. 30 Mar 22 8:40 PM. 29 Mar

अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी

पटना सिटी. चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई सड़क स्थित भामाशाह ट्रस्ट भवन के सामने गली में दही विक्रेता को दो अपराधियों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने लगे. इसी दौरान एक अपराधी को स्थानीय लोगों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गोली लगने वाले विक्रेता का नाम आशु 15 वर्ष पिता का नाम राम बाबू राय बताया जा रहा है. पुलिस से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

2:10 AM. 30 Mar 22 8:40 PM. 29 Mar

युवक को गोली मार किया जख्मी

पटना सिटी. चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब स्लम बस्ती के समीप स्थित गली में बदमशों ने दही बेचने वाले एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया है. इस दौरान नागरिकों ने एक अपराधी को पकड़ लिया है.

2:10 AM. 30 Mar 22 8:40 PM. 29 Mar

केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ से जुड़ेगा थावे मंदिर

गोपालगंज. ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर अब केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ से जुड़ जायेगा. सांसद सह जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन की मांग पर केंद्र सरकार ने पहल शुरू कर दी है. सांसद ने सोमवार को लोकसभा में थावे मंदिर का मुद्दा उठाया. सांसद ने कहा कि थावे शक्ति पीठ का ऐतिहासिक महत्व है. बिहार ही नहीं देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. सांसद ने केंद्रीय पर्यटक मंत्री से कहा कि थावे धार्मिक पीठ को पर्यटक विभाग की ‘प्रसाद योजना’ से जोड़ा जाये. थावे शक्ति पीठ न सिर्फ बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रसिद्ध है.

2:10 AM. 30 Mar 22 8:40 PM. 29 Mar

हम की बैठक में फैसला, 16 अप्रैल को होगा गरीब चेतना सम्मेलन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रफुल्ल मांझी की अध्यक्षता में हम पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई. प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठक पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास पर हुई. प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान बिहार प्रदेश प्रभारी दीपक ज्योति अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई.

9:22 PM. 29 Mar 22 3:52 PM. 29 Mar

पूर्णिया में 25 लाख का स्मैक जब्त

पूर्णिया के जलालगढ़ में पुलिस ने आज एक गैंग के चार सदस्यों को 600 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. 600 ग्राम स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

8:14 PM. 29 Mar 22 2:44 PM. 29 Mar

पटना के दुकान में लगी भीषण आग

पटना के पीरबहोर थाना के बिरला मंदिर रोड की एक दुकान में भीषण आग लगने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची है. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: हाजीपुर के भवन निर्माण विभाग के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग ने अधिकारी को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >