Bihar Breaking News: गया में कोरोना विस्फोट, पटना हाइकोर्ट में एंट्री पर बड़ा फैसला

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

Live Updates
2:35 AM. 30 Dec 21 9:05 PM. 29 Dec

गया में कोरोना विस्फोट

बिहार के गया जिले में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को आयी रिपोर्ट में 50 लोग संक्रमित पाये गये हैं. इनमें टिकारी के एक बैंक के कर्मचारी, मगध मेडिकल के डॉक्टर व कर्मचारी भी शामिल हैं. हालांकि, बुधवार को पहले से संक्रमित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आयी है. जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 94 हो गयी है.

2:35 AM. 30 Dec 21 9:05 PM. 29 Dec

पटना हाई कोर्ट परिसर में प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला

कोविड – 19 संक्रमण के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए पटना हाई कोर्ट परिसर में प्रवेश तत्काल प्रभाव से सीमित कर दिया गया है. हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कोर्ट परिसर में प्रवेश के समय सभी कर्मियों को प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से पहचान पत्र दिखाना होगा.नोटिस में कहा गया है कि अधिवक्ताओं को हाई कोर्ट द्वारा निर्गत किये गए

2:35 AM. 30 Dec 21 9:05 PM. 29 Dec

बिहार में येलो अलर्ट

बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहा. कनकनी और ठिठुरन शुरू हो गयी है. करीब सभी जिलों में रिमझिम से मध्यम बारिश दर्ज की गयी. 30 दिसंबर से दो जनवरी तक लगातार बारिश और ठनका गिरने की आशंका रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है

2:35 AM. 30 Dec 21 9:05 PM. 29 Dec

बिहार में बारिश

बिहार में बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया है. बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है. सूबे के कई जिलों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. राजधानी पटना समेत भागलपुर व अन्य जिलों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. मौसम विभाग ने पूर्व में इस बात की आशंका जताई थी कि सूबे में 28 और 29 दिसंबर को बारिश होगी.

2:35 AM. 30 Dec 21 9:05 PM. 29 Dec

30 किलो के हाइड्रोसील का ऑपरेशन

पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में आज डॉक्टरों ने एक मरीज के 30 किलो के हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया है. अब तक सबसे बड़ा 21 किलो के हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया था

12:41 AM. 30 Dec 21 7:11 PM. 29 Dec

दानापुर में सड़क हादसा, एक की मौत

दानापुर- सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. एम्स के पास सड़क हादसा हुआ है. ट्रक के चक्का के नीचे आने से मौत हुई है. एक घायल को पटना एम्स में भर्ती किया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >