मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Bihar Breaking News LIVE: बिहार का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा बाबू दुबे को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार
बिहार का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा बाबू दुबे को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार, हरियाणा और राजस्थान में लूट की बड़ी वारदात को दे चुका है अंजाम, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश.
बिहार में वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य के सात जिलों में ठनका गिरने की हुई इस घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोक जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है.
बजरंग दल के हाजीपुर जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला नगर थाना में दर्ज, पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामला किया गया दर्ज.
बिहार के पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सहरसा और मधेपुरा जिले में मौसम विभाग का अलर्ट, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का अलर्ट.
बिहार के कई जिलों में अगले दो घंटों में बारिश के आसार है. बारिश को लेकर मौसम विभाने येलो अलर्ट जारी किया है. पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद प्रभावित रहेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी है.
पटना. जातीय जनगणना में सांख्यिकी स्वयंसेवक को बहाल नहीं करने पर हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है. सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा ने रिट याचिका दायर करायी है. उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की जगह सरकार ने अन्य संविदा कर्मियों शिक्षक, रोजगार सेवक, विकास मित्र, जीविका आदि को बहाल करने का निर्णय लिया है. इस पर रोक लगाने के लिए हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ