Bihar Breaking News: नीतीश सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर RJD-LJP का पलटवार, जानें क्या कहा

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

Live Updates
4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

सम्राट चौधरी के बयान पर RJD-LJP का पलटवार

बिहार सरकार में बीजेपी कोर्ट से मंत्री सम्राट चौधरी का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी का हवाला देते हुए जाति आधारित जनगणना को लेकर किए गए तंज को लेकर आरजेडी और लोजपा (रामविलास गुट) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जाति धर्म पर राजनीति करने वाले लोग ही तेजस्वी की शादी पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

सोनपुर में तेंदुए ने 2 लोगों को किया घायल, पटना से पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ा

सोनपुर में तेंदुआ ने दो लोगों को जख्मी कर दिया. काफी मशक्कत के बाद पटना से पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से पकड़ा. घायलों का इलाज जारी है.

4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

बांका में दो देसी बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

बांका में अमरपुर थाना के किशनपुर गांव से पुलिस ने एक युवक को दो देसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार, असलहे के साथ वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने शिकंजा कसा है.

4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

कैमूर में चोरी कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

कैमूर के भगवानपुर में चोरीकांड का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन किया है. भभुआ डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 18 मोबाइल, 3 लैपटॉप, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 1 मंगलसूत्र बरामद की गई है.

4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, केंद्रीय टीम करेगी बिहार का दौरा

ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय टीम बिहार का दौरा करेगी. इस दौरान केंद्रीय टीम कोविड के थर्ड वेब की तैयारियों का जायजा लेगी. टीम के सदस्य अस्पतालों का दौरा करेंगे. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

4:13 AM. 26 Dec 21 10:43 PM. 25 Dec

समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद

बिहार के समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है. इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मुसरीघरारी के हुणडहिया के पास की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >