Bihar Breaking News Live : मोबाइल चुराते युवक पकड़ाया, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ,

Live Updates
9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

90 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर जिले के चौसा से भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. एएलटीएफ प्रभारी कुणाल कृष्ण ने बताया कि सूचना मिली कि बनारपुर एरिया में शराब की खेप पहुंची है. टीम वहां पहुंची और बाइक की जांच की गयी, तो एक झोले में 90 बोतल देशी शराब मिली.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

राष्ट्रीय रोजगार नीति की मांग को लेकर 16 अगस्त से आंदोलन

पटना में आगामी 16 अगस्त से जंतर मंतर, दिल्ली में बेरोजगारी के खिलाफ रोजगार आंदोलन की घोषणा करते हुए संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति ने मांग की है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाकर संसद में कानून पास करें. रविवार को केदार भवन (अदालत गंज) में आयोजित हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति ने यह जानकारी दी.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

बख्तियारपुर: गंगा में डूबने से हुई युवक की मौत

बख्तियारपुर प्रखंड के रवाईच गांव के समीप स्थित गंगाघाट पर 18 वर्षीय युवक की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी सुधीर सिंह का पुत्र सूरज कुमार रवाईच ठाकुरबाड़ी गंगाघाट पर स्नान के लिए गया. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाये.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

मोबाइल चुराते युवक पकड़ाया, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

पटना के मसौढ़ी थाना रोड स्थित संगम इलेक्ट्रॉनिक के पास सड़क किनारे चाट खा रहे एक युवक के जेब से मोबाइल निकाल रहे एक बदमाश युवक को मोबाइल धारक ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी मौके पर जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान हो हल्ला होने पर मौके पर जुटे अन्य लोगों ने भी आरोपित युवक की पिटाई की. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. पकड़ा गया आरोपित गोलू कुमार थाना के पुरानी बाजार मुहल्ला निवासी उपेंद्र प्रसाद का पुत्र है.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

करेंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में बिजली के जर्जर तार में शॉर्ट सर्किट होने से एक युवक चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक कोरेया गांव निवासी रमेश सिंह का पुत्र किशन कुमार (14 वर्ष) है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

समस्तीपुर के युवक की बारसोई में मिला शव

समस्तीपुर के 20 वर्षीय युवक रमन कुमार का शव रविवार को बारसोई जयचंद रेल गुमटी के समीप बांस की झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर बारसोई पुलिस ने पहुंच कर उसके शव को अपने कब्जे में लिया. युवक के पास से पहचान पत्र मिलने पर उसकी पहचान हुई.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

चोरी की बोलेरो पर भारी मात्रा में शराब बरामद

मोतिहारी के रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को NH 527 डी स्थित थाना क्षेत्र के भैंसड़ा पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर नेपाल से लाये जा रहे 24 कार्टन कस्तूरी शराब व 20 कार्टून बीयर सहित चोरी की बोलेरो को बरामद किया है.

9:37 PM. 24 Jul 22 9:37 PM. 24 Jul

सहरसा में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 25 की है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक युवक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

छपरा में बम ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

छपरा में बम ब्लास्ट होने की सूचना है. इसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है. मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. घटना सारण के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार स्थित मस्जिद के पास हुई है.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

6 संदिग्ध गिरफ्तार, बसहा बैल के साथ मांग रहे थे भीख

वैशाली जिले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो बसहा बैल (नंदी, शिवजी की सवारी) के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे. पकड़े गए युवक मुस्लिम समुदाए के बताए जा रहे हैं. इन युवकों को हाजीपुर नगर थाना के कदमाघाट से पकड़ा गया है. पुलिस ने युवकों को बसहा के साथ नगर थाने में रखा है और पूछताछ कर रही है.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

समस्तीपुर- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत. घर में पंखा ठीक करने के दौरान हुआ हादसा. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी. सरायरंजन थाना क्षेत्र की घटना.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

ट्रेन से 191 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद

बेगूसराय- ट्रेन से 191 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद. रुटिन चेकिंग के दौरान मिथिला एक्सप्रेस से बरामद. बरौनी जंक्शन पर रेल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत

हाजीपुर- पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत. स्नान करने के दौरान हुआ हादसा. घटना को लेकर परिजनों में मचा कोहराम. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी. लालगंज थाना के भगवानपुर पोखर की घटना.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

बेगूसराय- बिजली का करंट लगने से युवक की मौत. निर्मित मकान में पानी पटाने के दौरान हुआ हादसा. बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय गांव की घटना.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

तीन सहेलियों का एक साथ पेड़ में लटका मिला शव

किशनगंज : ठाकुरगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सटे नेपाल स्थित दल्लेगांव (गणेश टोला) के पास तीन सहेलियों का एक साथ पेड़ में लटका मिला शव, तीनों सहेलियां चाय बागान में करती थी काम, घटना के बाद नेपाल बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों में दहशत.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

बाइकसावर दो की मौत

बेगूसराय- ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हादसे में बाइकसावर दो की मौत, एक घायल बछवाड़ा के मल्लिक ढाला के पास NH-28 की घटना

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

लोन देने के नाम पर 50 लाख की ठगी

जमुई- लोन देने के नाम पर 50 लाख की ठगी. खाता खुलवाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी. जन अम्बर निधि लिमिटेड कंपनी लोगों से ठग हुआ फरार. आक्रोशित लोगों ने कार्यालय के पास पहुंचकर किया हंगामा. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

बिहार में 31 जुलाई को बीजेपी की बड़ी बैठक

बिहार में 31 जुलाई को बीजेपी की बड़ी बैठक. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह होंगे शामिल. 30 जुलाई को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे. 31 जुलाई को पटना आएंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

रफ्तार का कहर,ट्रक ने तीन को रौंदा

बेगूसराय- रफ्तार का कहर,ट्रक ने तीन को रौंदा, दो की मौत एक घायल, बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 की घटना118.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में तीन लोग घायल

भागलपुर के कोतवाली चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुब्बारा भरने के काम में लाए जाने वाला सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

नक्सली पिंटू व करुणा को रिमांड पर लेगी पुलिस

जमुई. पिछले शुक्रवार को खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगलों से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली करुणा दी व उसके पति पिंटू राणा को जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ डाॅ राकेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों पर बिहार झारखंड में कई सारे मामले दर्ज हैं तथा सरकार के द्वारा बड़ा इनाम रखा गया था और उनकी गिरफ्तारी नक्सल संगठन के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. पिंटू राणा और करुणा दी से नक्सल संगठन के संबंध में पुलिस को काफी बड़े और अहम सुराग मिल सकते हैं.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी को उम्रकैद

मुजफ्फरपुर. नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे छह सह पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला ने अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी विकास कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. बिहार राज्य पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़िता को चार लाख रुपये सहायता राशि देने के लिये आदेश की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भेजने का आदेश दिया है.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

नक्सली पर्चा और अन्य सामग्री बरामद

जमुई- बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा जंगल में सर्च ऑपरेशन, वर्दी, वायर, विस्फोटक, नक्सली पर्चा और अन्य सामग्री बरामद.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

बिहार में पूर्ण शराबबंदी ठीक नहीं : जीतनराम मांझी

सासाराम (रोहतास). शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसको लेकर बिहार में पूर्ण शराब बंदी है. लेकिन, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी ठीक नहीं, क्योंकि दो ढक्कन शराब पीना नुकसानदेह नहीं. यह दवा के समान होती है. इसे रात को सोते समय लिया जा सकता है. उक्त बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को परिसदन हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. वह अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग की पांच सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे हुए थे.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

सीतामढ़ी : ठनके की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

रीगा (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव के सरेह में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से वार्ड नंबर-14 निवासी बिलट पंडित (60) पिता स्व रामउग्रह पंडित के रुप में की गयी है. बिलट पंडित दोपहर खेत में धान की निकौनी करने गया था. अचानक आसमान में काले बादलों के बीच तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, उसकी चपेट में आकर बिलट पंडित की मृत्यु हो गयी. देर रात तक तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन ढूंढने लगे. परिजन इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

12:03 PM. 24 Jul 22 12:03 PM. 24 Jul

पटना में इंटरनेट के लिए एफटीटीएच कनेक्शन शुरू

पटना. बीएसएनएल ने सभी लोगों के लिए ब्रॉडबैंड के विजन को पूरा करने के लिए एक नयी पहल शुरू की है. बीएसएनएल भारत फाइबर के तहत बिहार दूरसंचार परिमंडल में पटना, नालंदा, भोजपुर और बक्सर में एफटीटीएच कनेक्शन देना शुरू किया है. बिहार में फिलवक्त एफटीटीएच कनेक्शन से अब तक एक लाख उपभोक्ता जुड़ रहे हैं. यह जानकारी बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह ने दी.

1:45 PM. 24 Jul 22 1:45 PM. 24 Jul

पीएफआई के निशाने पर बिहार के कई शहर, आइबी ने किया अलर्ट

आतंक की पाठशाला चलानेवाली संस्था पीएफआई के निशाने पर बिहार के कई शहर हैं. केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने बिहार के लिए चेतावनी जारी कर दी है. इनमें कई जिलों को अलर्ट किया गया है, जिसमें उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत आठ जिले शामिल हैं. केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले कुछ लोग विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और हिंसक घटनाओं को अंजाम भी दे सकते हैं. आईबी के इस अलर्ट के बाद राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी संबंधित जिलों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >