Bihar Breaking News Live: रक्सौल में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कटिहार में छोटे भाई को मारी गोली

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:54 PM. 22 Jul 22 6:54 PM. 22 Jul

सीवान कलेक्ट्रेट से राजस्व कर्मी एक लाख घूस लेते गिरफ्तार

सीवान कलेक्ट्रेट से शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के कर्मी जियाऊल हक अंसारी को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद टीम राजस्व कर्मी को अपने साथ पटना ले गयी. निगरानी विभाग की टीम को लीड कर रहे डिप्टी एसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि प्रेमशंकर सिंह ने निगरानी विभाग को एक आवेदन दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राजस्व कर्मी ने जमीन की जमाबंदी में सुधार के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की है. इसके बाद निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

6:54 PM. 22 Jul 22 6:54 PM. 22 Jul

अंग्रेजी शराब के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय के तेघड़ा पुलिस की टीम ने गुरुवार की रात में तेघड़ा स्टेशन के निकट स्थित तीनमुहानी चौक से बिहार में प्रतिबंधित 111 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय वाइन तस्कर को गिरफ्तार किया है. तेघड़ा स्टेशन के बाहर पुलिस की टीम को देखते ही एक तस्कर फरार हो गया. शातिर शराब माफिया उत्तर प्रदेश के बलिया से अंग्रेजी शराब लाकर तेघड़ा में किसी तस्कर को शराब की डिलीवरी करने वाला था. ट्रेन से तेघड़ा स्टेशन पर उतरने के बाद तेघड़ा पुलिस की टीम ने तीनमुहानी चौक के निकट प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब के साथ दोनों तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

6:54 PM. 22 Jul 22 6:54 PM. 22 Jul

ठनका गिरने से एक की मौत

रक्सौल. सीमावर्ती वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 27 स्थित बगही में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी ओमप्रकाश खनाल ने बताया कि खेत में काम करते वक्त ठनका गिरने से बगही के 32 वर्षीय दिनानाथ ठाकुर की मौत हो गयी है.

6:54 PM. 22 Jul 22 6:54 PM. 22 Jul

छापेमारी में 5 लीटर शराब जब्त, हंगामा करते एक धराया

बेतिया के मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में‌ हुई‌ छापेमारी के दौरान पुलिस ने जहां 5 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद की है. वही सोन बरसा बाजार चौक से नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ‌इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान हुई छापेमारी में जहां सोनबरसा गांव के सर्वेश उरांव के घर से 5 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद की गयी है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

भूमि विवाद में छोटे भाई को मारी 3 गोली

कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी. गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना को लेकर मौके से आरोपी फरार है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

मंत्री जनक राम ने RJD पर साधा निशाना, कहा- ‘तेजस्वी JDU में आने के लिए हैं बेचैन’

बिहार सरकार के मंत्री ने राजद अध्यक्ष जगदानंद के बयान पर पलटवार करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी जदयू के साथ आना चाहते हैं, तो वे इसके लिए सीएम नीतीश से बात करें. बता दें कि बीते दिनों राजद नेता जगदानंद सिंह ने RJD-JDU के साथ आने की बात कही थी.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बेगूसराय में पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत

बेगूसराय में पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक अज्ञात महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला स्थित हाइवे 31 की बतायी जा रही है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

सीवान में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या की

चैनपुर ओपी के बावन डीह गांव के पास बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतर कर यातायात को बाधित कर दिया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर वारदात की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

लालू यादव की सेहत में सुधार, मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार हुई है. लालू यादव को आज दोपहर बाद दिल्ली AIIMS से छुट्टी मिल सकती है. एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू प्रसाद दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के घर जाएंगे.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

औरंगाबाद में भूमि विवाद के चलते कुदाल से काटकर किसान की हत्या

औरंगाबाद के जम्होर के बतवां गांव में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने कुदाल से काटकर किसान की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

जमुई में वार्ड सदस्य के पति की धारदार हथियार से हत्या

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के घुटवे गांव में अज्ञात बदमाशों ने वार्ड सदस्य के पति की धारदार हथियार से हत्या की. मृतक की पहचान अनिल सिंह की रूप में हुई है. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बेगूसराय में महज 600 रुपये के लिए युवक की हत्या

बेगूसराय में महज 600 रुपये लिए दबंगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला तेघरा के बनहारा का है. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बांका में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की

बांका में मामूली घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस वारदात में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बांका थाना क्षेत्र के महगामा गांव की बताई जा रही है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

पटना में बेटे ने धारदार हथियार से काटकर मां की हत्या की

पटना से सटे नौबतपुर में डायन का आरोप लगाकर कलियुगी बेटे ने ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की. आरोपी ने बीचबचाव करने आए अपने पिता पर भी कुल्हाड़ी से वारकर घायल किया. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के कराई गांव का है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 472 नए संक्रमित मरीज मिले

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 472 मरीज मिले है. जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई. पटना में सबसे अधिक 159 नए केस मिले है. राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2327 हो गई है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बिहार में बीते 24 घंटे में वज्रपात की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत

प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई. राज्य में बीते दो दिनों के भीतर वज्रपात से कुल 16 लोगों की जान जा चुकी है. गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 3 लोगों की जबकि भोजपुर में दो और लखीसराय, सीवान व कटिहार में एक-एक शख्स की मौत हुई है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पटना में कीमतों में बड़ी गिरावट

बिहार में पेट्रोल डीजल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है. पटना में आज पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है. यहां पेट्रोल की कीमत में 88 पैसे और डीजल की कीमत में 82 पैसे की कमी हुई है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

नालंदा में खुदाई के दौरान मिली पाल कालीन दीवार व दुर्लभ अवशेष

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास खुदाई के दौरान खुदाई के दौरान पाल कालीन दीवार व कई दुर्लभ अवशेष मिले हैं. ASI की रोक के बावजूद होती रही खुदाई. सूचना मिलने के बाद DM ने खुदाई पर रोक लगा दी है.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

7 नए सदस्य लेंगे बिहार विधान परिषद की सदस्यता

विधान परिषद सभागार में शाम 4: 30 मिनट पर सात नए सदस्य लेंगे परिषद की सदस्यता, ये सभी सदस्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हुए निर्वाचित है. परिषद में सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

इंडिगो फ्लाइट के सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया दिल्ली 

पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक विमान में यात्री ने बम होने का दावा किया था. हालांकि जांच में बम निरोधक दस्ते को बम नहीं मिला था. इस फ्लाइट के सभी यात्रियों को अब सुबह 8:45 बजे और 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा.

2:47 PM. 22 Jul 22 2:47 PM. 22 Jul

सुपौल में फूड प्वॉयजनिंग से एक ही परिवार के 5 बच्चे बीमार

सुपौल में फूड प्वॉयजनिंग से एक ही परिवार के पांच बच्चे बीमार हो गए. परिजनों ने सभी को उपचार के लिए अस्पातल में करवाया भर्ती. जहां सभी का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में जारी है.

7:31 AM. 22 Jul 22 7:31 AM. 22 Jul

बेगूसराय में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बेगूसराय- रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव की घटना, सूचना मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >