Bihar Breaking News: छपरा में शराब से मौत का दावा, मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई 15

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:51 PM. 21 Jan 22 8:51 PM. 21 Jan

छपरा में शराब से मौत का दावा: मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई 15

सारण जिले में शुक्रवार को और तीन लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इसके साथ ही छपरा सदर और मढ़ौरा अनुमंडल के मढ़ौरा, मकेर व अमनौर प्रखंडों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गयी है.

8:51 PM. 21 Jan 22 8:51 PM. 21 Jan

नये संक्रमितों की संख्या में गिरावट

राज्य में लगातार कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को राज्य में नये संक्रमितों की संख्या घटकर 3009 हो गयी है.साथ ही राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर घटकर दो प्रतिशत से नीचे 1.97 प्रतिशत पर आ गयी है. नये कोरोना संक्रमितों के मामले में बिहार देश 21 वें पायदान पर आ गया है.

8:51 PM. 21 Jan 22 8:51 PM. 21 Jan

15 मिनट के अंदर लूट को दिया अंजाम

कदमकुआं थाने के बाकरगंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर मिलन कॉम्पलेक्स के पहले तल्ले पर स्थित सोने-चांदी की होलसेल दुकान एस एस ज्वेलर्स से एक करोड़ के ज्वेलरी की लूट कर ली और निकल भागने में सफल रहे. इस दौरान अपराधियों ने दुकानदार संजीव कुमार के बेटे यशराज पर दुकान के अंदर फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बचा. महज 15 मिनट के अंदर में चार की संख्या में रहे नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में रखा एक-एक सामान लूट लिया, हालांकि भागने के क्रम में एक अपराधी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि तीन अपराधी निकल भागने में सफल रहे

8:51 PM. 21 Jan 22 8:51 PM. 21 Jan

बिहार में कोरोना के 3009 नए केस

बिहार में कोरोना के 3009 नए केस मिले हैं. राज्य में पॉजिटिविटी रेट 1.97 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 152728 लोगों की जांच की गई है.

8:51 PM. 21 Jan 22 8:51 PM. 21 Jan

एसएस ज्वेलर्स में लूट

पटना के बाकरगंज में अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है. एसएस ज्वेलर्स में लूट हुई है. अपराधी आभूषण लेकर भाग गये.एक लूटेरे को लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ है.

4:20 PM. 21 Jan 22 4:20 PM. 21 Jan

बेगूसराय में बाइक लूटने के मामले में दो गिरफ्तार

बेगूसराय में बाइक लूटने के मामले में आईटीआई के एक छात्र समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. लाखो थाना की पुलिस ने इस दौरान पिस्टल लाइटर गन और दो मोबाइल बरामद किये हैं.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

बिहार को मिली सेंट्रल टैक्स का किश्त

केंद्र से बिहार को मिला 9563.30 करोड़. केंद्र ने जारी किया सेंट्रल टैक्स का किश्त. डिप्टी सीएम तारकिशोर ने दी जानकारी.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

अमित शाह से मुलाकात करेंगे बीजेपी नेता

अमित शाह से मुलाकात करेंगे बीजेपी नेता. बिहार के नेताओं की शाम 5 बजे मुलाकात. विधान परिषद चुनाव को लेकर होगी. चर्चा डॉ संजय जायसवाल और तारकिशोर प्रसाद दिल्ली में मौजूद.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

बयानबाजी पर भाजपा आलाकमान ने लिया संज्ञान

मुकेश सहनी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले सांसद अजय निषाद को चुप रहने का निर्देश. तारकिशोर से मिलने पहुंचे थे सांसद अजय निषाद. दिल्ली के बिहार निवास में दोनों ने की मुलाकात. मुकेश सहनी के खिलाफ दिया था बयान. भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजने का किया था दावा. कई भाजपा नेता ने मुकेश सहनी के खिलाफ की टिप्पणी. निषाद के बयान पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लिया संज्ञान.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

एंबुलेंस चालकों का प्रदर्शन

बेगूसराय में 102 एंबुलेंस चालकों का प्रदर्शन. PF समेत कई सुविधायों के भुगतान की मांग.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

अवैध वसूली को लेकर हंगामा

पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, अवैध वसूली को लेकर हंगामा, एडमिट कार्ड के साथ छात्रों से पैसे मांगने का आरोप

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

नितिन नवीन पहुंचे गंगा पथ वे

पटना- नितिन नवीन पहुंचे गंगा पथ वे. लोहिया पथ का हो रहा गंगा किनारे निर्माण पथ निर्माण. विभाग के तमाम अधिकारी हैं मौजूद. अधिकारियों के साथ गंगा पथ का कर रहें निरीक्षण.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

पटना में टमटम मजदूर यूनियन का विरोध प्रदर्शन

पटना में टमटम मजदूर यूनियन का विरोध प्रदर्शन. टमटम पड़ाव को हटाने के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन. सरकार के खिलाफ जमकर कर रहें नारेबाजी. टमटम मजदूरों ने की नए पड़ाव बनाने की मांग. मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन रहेगा जारी.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

गया में दम घुटने से 4 की मौत

गया में दम घुटने से 4 की मौत. बोरसी से उठने वाले धुंए से हुई मौत. मोहड़ा प्रखंड के मालती गांव की घटना. एक महिला और उनके तीन बच्चे की दम घुटने से हो गई मौत. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

30 लाख का शराब बरामद

बेगूसराय में उत्पाद विभाग ने हरियाणा से आ रही कंटेनर से 300 कार्टन विदेशी शराब पकड़ा.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

अंचल कार्यालय कर्मी गिरफ्तार

बगहा- रामनगर अंचल कार्यालय कर्मी गिरफ्तार. यूपी से शराब लाने क्रम में हुई गिरफ्तारी. क्रेटा कार से 22 बोतल शराब बरामद. पुलिस ने कार सहित शराब को किया जब्त. धनहा पुलिस ने वाहन जांच दौरान की कार्रवाई.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

युवक को मारी गोली

खगड़िया में अपराधियों का बढ़ा तांडव. दिन-दहाड़े एक युवक को मारी गोली. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती. घर मे घुसकर एक अपराधी ने मारी. गोली मुफ्फसिल थाना के कुम्हरचक्की की घटना.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

सारण एसपी ने मकेर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

जहरीली शराब मामले में एक्शन : सारण एसपी ने मकेर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर,चौकीदार गिरफ्तार.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

महिला स्वास्थ्य कर्मी को बोलेरो ने रौंदा

गोपालगंज-ड्यूटी पर जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी को बोलेरो ने रौंदा, महिला की मौके पर हुई मौत, दुर्घटना के बाद बोलेरो ड्राइवर फरार, शव बरामद कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, कटेया के घूरना कुंड मोड़ के पास की घटना.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

युवक ने किया आत्महत्या

खगड़िया में एक युवक ने की आत्महत्या. फांसी का फंदा लगाकर दी. अपनी जान मृतक की बहन की कल होने वाली थी शादी. मामले को लेकर परिजनों ने नहीं किया खुलासा. चित्रगुप्तनगर थाना इलाके के सन्हौली की घटना.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

सड़क हादसे में 2 की मौत

मधुबनी- सड़क हादसे में 2 की मौत. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी. फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक की घटना.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

नहर से महिला का शव बरामद

अररिया- नहर से महिला का शव बरामद. गर्भवती महिला 12 जनवरी से थी लापता. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी. फारबिसगंज में कोठीहाट नहर का मामला.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

चिराग के लेटर पर रेल मंत्री का जवाब

चिराग के लेटर पर रेल मंत्री का जवाब. अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का दिया निर्दश. चिराग ने की थी कुशेश्वरस्थान लिंक प्रोजेक्ट पूरा करने की मांग.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

कोरोना के रफ्तार में कमी

बिहार में कोरोना के रफ्तार में कमी. 24 घंटे में 3475 संक्रमित मिलने की पुष्टि. 7277 संक्रमितों ने कोरोना को दी मात. संक्रमण दर कम होकर 2.30% हुई.

3:53 PM. 21 Jan 22 3:53 PM. 21 Jan

शंटिंग के दौरान गोंदिया एक्सप्रेस के चार डिब्बे बेपटरी

बरौनी (बेगूसराय). पूर्व-मध्य रेल के बरौनी जंक्शन स्थित ओबीसी कार्यालय के पास रेलवे लाइन पर डायमंड क्रॉसिंग पर गुरुवार को गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ डिब्बे बेपटरी हो गये. ट्रेन संख्या 15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस वाशिंग पिट जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गये. सूचना मिलते ही तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. घटना गुरुवार की शाम छह बजे की है. इस मामले की जांच करने के लिए टीम बनायी गयी है.

8:38 AM. 21 Jan 22 8:38 AM. 21 Jan

6 फरवरी तक बढ़ी बंदिशे, पुरानी पाबंदियां लागू रहेगी

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में पुरानी गाइडलाइन को लागू करने का फैसला लिया गया है. अब नाइट कर्फ्यू 6 फरवरी तक जारी रहेगी. पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार में पुरानी गाइडलाइन लागू रहेगी. 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगी. शादी विवाह को लेकर पहले जो पाबंदियां लगी थी वही जारी रहेगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >