गंडक नदी में एक और महिला की लाश मिली, चिराग को यूपी चुनाव में मिला नया चुनाव चिन्ह

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:56 PM. 20 Jan 22 8:56 PM. 20 Jan

चिराग की पार्टी को यूपी में मिला नया चुनाव चिन्ह

लोजपा (रामविलास) के लिए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए नया चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री राजू तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने लोजपा (आर) को इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्हील बैरो चुनाव चिन्ह आवंटित किया है.

8:56 PM. 20 Jan 22 8:56 PM. 20 Jan

गंडक नदी में एक और महिला की लाश मिली

गंडक नदी में बुधवार को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन एक और महिला की लाश मिली. पटना से पहुंचे गोताखोरों और एनडीआरएफ ने पानी में लापता लोगों की खोजबीन के लिए पूरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. वहीं क्रेन की मदद से जब ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया, तो उसमें दबी एक बुजुर्ग महिला का शव मिला. उसकी पहचान गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जगपति साह की पत्नी उमा देवी के रूप में की गयी है.

8:56 PM. 20 Jan 22 8:56 PM. 20 Jan

6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू

पूरे राज्य में अब 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाये गये हैं. इसके तहत रात्रि के 10 बजे से सुबह छह बजे तक लोगों का चलना फिरना प्रतिबंधित रहेगा. बता दें कि 6 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू प्रदेश में पहले से लागू है. इसे अब 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है. सभी दुकानों को 8 बजे के बाद बंद करना होगा. वहीं जनता दरबार भी अभी बंद रहेगा.

8:56 PM. 20 Jan 22 8:56 PM. 20 Jan

6 फरवरी तक नहीं मिलेगी छूट, नीतीश सरकार का फैसला

बिहार में कोरोना संकट अभी गहराया हुआ है. इस बीच सरकार ने अब यह फैसला लिया है कि सूबे में पाबंदियों को और अधिक बढ़ाया जाएगा. कोरोना के खतरे को देखते हुए पूर्व में लागू सख्तियों को अब 22 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

8:56 PM. 20 Jan 22 8:56 PM. 20 Jan

ऑफिसर बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

अपने आप को कभी सीबीआई व ईडी तो कभी बड़ा पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से नगद और भाड़े पर कार लेकर फरार हो जाने वाले एक शातिर ठग को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है

4:51 PM. 20 Jan 22 4:51 PM. 20 Jan

बिहार में मौसम का कहर जारी

बिहार में मौसम का कहर जारी है. मौसम विभाग का अलर्ट जारी हुआ है. अगले दो दिनों तक शीतलहर के हालात बने रहेंगे.

3:43 PM. 20 Jan 22 3:43 PM. 20 Jan

पटना सिटी में ताबड़तोड़ छापेमारी

नालंदा में जहरीली शराब से मौत का मामला, पटना सिटी में ताबड़तोड़ छापेमारी

3:43 PM. 20 Jan 22 3:43 PM. 20 Jan

मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट . अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं. खराब मौसम का हवाई सेवाओं पर असर. पटना एयरपोर्ट से करीब 8 फ्लाइट कैंसिल.

2:50 PM. 20 Jan 22 2:50 PM. 20 Jan

जदयू का भाजपा को सलाह 

JDU उपाध्यक्ष ललन पासवान ने यूपी चुनाव पर कहा, ‘बीजेपी को बड़ा दिल दिखाने की जरुरत, साथ लड़ेंगे चुनाव तो फायदा होगा, बनारस, गोरखपुर, गाजीपुर सहित कई जिलों में ब़ड़ी तादाद में बिहार के लोग रहते हैं’.

2:50 PM. 20 Jan 22 2:50 PM. 20 Jan

मधेपुरा में बैंक लूट

मधेपुरा- ग्रामीण बैंक के कुमारखंड शाखा में लूट. 6 हथियारबंद अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम. 9 लाख से अधिक रुपये की हुई लूट. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया गिरफ्तार

बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 50 हजार के इनामी अठिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. अठिया बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता लेसी सिंह का भतीजा है और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह के हत्या में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

विदेशी शराब जब्त

लखीसराय में गाड़ी से 100 कार्टन विदेशी शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार, झारखंड से लखीसराय लाई जा रही थी शराब की खेप, लाखों रूपए बताई जा रही है जब्त शराब की कीमत, तेतरहाट थाना पुलिस की नोनगढ़ चेक पोस्ट पर हुई कार्रवाई.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

8 फ्लाइट हुई कैंसिल

खराब मौसम का विमान सेवाओं पर पड़ा असर. एक दर्जन फ्लाइट संभावित तौर पर हुई लेट. दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई की 8 फ्लाइट हुई कैंसिल.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

गया जिले में ठंड से बढ़ी कनकनी

गया जिले में ठंड से बढ़ी कनकनी. तापमान पहुंचा 4.6 डिग्री सेल्सियस. कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

विवाहिता ने की आत्महत्या

खगड़िया में विवाहिता ने की आत्महत्या. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी. चित्रगुप्तनगर थाना इलाके की घटना.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जदयू को नसीहत

VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जदयू को नसीहत. जय कुमार सिंह ने मुकेश साहनी को दी नसीहत. ‘मुकेश साहनी को बातें सोच समझकर करनी चाहिए’. ‘उनके बयान पर बीजेपी को जवाब देना स्वाभाविक था’. ‘सिर्फ निषाद समाज के वोट से आगे नहीं बढ़ेंगे साहनी’.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

यूपी में जदयू BJP गठबंधन पर RJD का बयान

यूपी में जदयू BJP गठबंधन पर RJD का बयान. RJD विधायक भाई बिरेंद्र ने दिया बयान. ‘यूपी में जदयू BJP का गठबंधन नहीं होगा’. ‘बिहार में असर नही दिखा सके तो यूपी में क्या करेंगे’. ‘आरसीपी सिंह को महत्व नहीं दे रहे BJP के बरिष्ठ नेता’.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

पुलिस ने दो तस्कर को किया

हाजीपुर में 10 लीटर देशी शराब बरामद. पुलिस ने दो तस्कर को किया. गिरफ्तार देसरी पुलिस ने नयागांव से किया गिरफ्तार.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

सड़क हादसे में चार घायल 

अररिया में दरभंगा से पूर्णिया की ओर जा रहे आरपीएफ की आईजी के साथ चल रही एक स्कॉर्ट गाड़ी ने एक साइकिल सवार को कुचल डाला और उसके बाद खुद डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. साइकिल सवार सहित स्कॉर्ट गाड़ी में सवार चालक सहित 4 लोग घायल हो गये.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

कुत्ते व मुर्गी के लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल

गोपालगंज में कुत्ते व मुर्गी के लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट व चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

आत्मदाह करने की कोशिश

मधेपुरा सदर थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. सौर बाजार थाना क्षेत्र के सबैला निवासी संतोष कुमार सिंह ने सदर थाना में अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाजीपुर- राजकुमार राय हत्या मामला. पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार. सोनपुर पुलिस ने सबलपुर से की गिरफ्तारी. 2018 में सबलपुर में हुई थी हत्या.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

बिहार पुलिस की विशेष टीम झारखंड रवाना

नालंदा में जहरीली शराब कांड मामला. बिहार पुलिस की विशेष टीम झारखंड रवाना. झारखंड के स्प्रिट का शराब में हुआ था उपयोग. बिहार पुलिस की टीम झारखंड में करेगी छानबीन. झारखंड से स्प्रिट भेजनेवालों की होगी गिरफ्तारी. बुधवार को पटना में 880 लीटर स्प्रिट हुआ बरामद.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

खड़े ट्रक के केबिन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पटना सिटी. अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के गेट नंबर-3 के पास बुधवार को तड़के लगभग साढ़े चार बजे खड़ेट्रक के केबिन में आग लग गयी जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक बड़ी व छोटी यूनिट ने आग पर काबू पाया. पटना सिटी फायर स्टेशन के फायर अफसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि खाली खड़े ट्रक के केबिन में आग लग गयी थी.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

अब मार्च-अप्रैल में शहर की स्वच्छता का सर्वेक्षण करेगी टीम

पटना कोरोना संक्रमण को लेकर शहरों की स्वच्छता को लेकर सर्वेक्षण करने के लिए केंद्र से आनेवाली टीम के मार्चअप्रैल में आने की संभावना है. पहले कयास लगाया जा रहा था कि फरवरी में टीम आकर सर्वेक्षण करेगी. जानकारों के अनुसार केंद्र की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर अब तक किसी प्रकार का फीडबैक मैकेनिज्म स्टार्ट नहीं किये जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय टीम फरवरी में नहीं आयेगी. कोरोना अभी पीक पर है. इस वजह से निर्धारित समय में तब्दीली होने की संभावना है.

1:15 PM. 20 Jan 22 1:15 PM. 20 Jan

जरूरतमंद बुजुर्गों को घर बैठे लगाया जा रहा बूस्टर डोज

पटना जिले में 60 साल से ऊपर व जरूरतमंद बुजुर्गों को घर पर ही कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू हो गया है. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह की देखरेख में कार्यालय की टीम जरूतमंद बुजुर्ग के घर पहुंच बूस्टर डोज लगा रही है. सिविल सर्जन के निर्देश पर श्रीकृष्णापुरी स्थित बसावन पार्क के पास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन बख्शी के घर टीम पहुंची और उन्हें बूस्टर डोज लगाया. बख्शी ने कहा कि बूस्टर डोज लगाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में संपर्क करने के 24 घंटे में टीम उनके घर पहुंच गयी.

8:32 AM. 20 Jan 22 8:32 AM. 20 Jan

लेखक दया प्रकाश पर दर्ज मामले में जांच शुरू

पटना. सम्राट अशाेक की तुलना औरंगजेब से करने वाले लेखक दया प्रकाश सिन्हा पर दर्ज केस में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. पुलिस टीम बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का बयान लेने के लिए गयी थी, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. वे फिलहाल पटना में नहीं हैं. कोतवाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है और केस का सुपरविजन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >