IGIMS के डायरेक्टर, प्रिंसिपल सहित बिहार में फिर मिले ओमिक्रॉन के 40 मरीज

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीइओ को निर्देश दिया

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीइओ को निर्देश दिया है कि इन पदों का उप आवंटन अधिकतम नामांकन संख्या वाले मध्य विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाये. इस प्रकार नियोजन वार अथवा विद्यालयवार पदों का आवंटन घटते क्रम में किया जाये. जिन विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति पहले से है, वहां इन पदों का आवंटन नहीं किया जाना है.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

24 के बाद शुरू हो जायेगी 8386 शारीरिक शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया

बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में 8386 शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के नियोजन की प्रक्रिया 24 जनवरी के बाद शुरू हो जायेगी. रिक्तियों को शिक्षा विभाग ने जिलावार बांट दिया है.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

बिहार में आज 4551 नये कोरोना मरीज

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 4551 नये संक्रमित पाये गये, जबकि 3786 मरीज स्वस्थ हुए. इस तरह दो दिनों की गिरावट के बाद एक्टिव केस फिर बढ़ कर 33,883 हो गये हैं.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

40 कोरोना सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट

पटना सहित पूरे बिहार में फिर से दूसरी बार कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के 40 संक्रमित पाये गये है. आइजीआइएमएस की लैब ने 40 कोरोना सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट मंगलवार को जारी की. इसमे सभी 40 सैंपलों में ओमिक्रॉन पाया गया. ओमिक्रॉन के मरीजों में आइजीआइएमएस के निदेशक, प्रिंसिपल के अलावा स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर अधिकारी शामिल हैं.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

ओमिक्रॉन के 40 मरीज मिले

बिहार में ओमिक्रॉन के 40 और मरीज पाए गये हैं. IGIMS के डायरेक्टर, प्रिंसिपल सहित बिहार में मिले फिर मिले ओमिक्रॉन के 40 मरीज.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

मुंगेर से हथियारों का जखीरा आतंकियों को सप्लाई

मुंगेर से हथियारों का जखीरा जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठनों को सप्लाई किया जाता था. एनआइए ने जम्मू के कोर्ट में कुल 5 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. जिनमें दो बिहार के हैं.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

जदयू के विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह का वीडियो वायरल

सीवान जिले की बड़हरिया विधानसभा से जदयू के विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. पूर्व विधायक सिवान में पियक्कड़ सम्मेलन कराने की बात कर रहे हैं.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

एसवीयू की बड़ी कार्रवाई

शेखपुरा के बरबीघा में एसवीयू की बड़ी कार्रवाई हुई है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने यहां नगर विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव अफसर विजय कुमार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एक ठेकेदार से 48 हजार रुपये रिश्वत लेने के दौरान अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि एसवीयू को रिश्वत लेने की शिकायत पहले ही मिली थी और पूरी प्लानिंग के साथ एग्जीक्यूटिव अफसर विजय कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी

बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी हुई है. इस दौरान एक्सक्यूटिव ऑफिसर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. विजय कुमार को गिरफ्तार करने के बाद SVU ने पूछताछ की है.

9:40 PM. 18 Jan 22 9:40 PM. 18 Jan

सुपौल: बैंक में शराब पार्टी करते मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार 

शराबबंदी की सख्ती के बीच सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बैंक के अंदर शराब पार्टी किये कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मैनेजर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

मुजफ्फरपुर में कोरोना का कहर जारी

मुजफ्फरपुर में कोरोना का कहर जारी. 24 घंटे में 149 संक्रमित मिलने की पुष्टि .108 मरीजों ने दी कोरोना को मात. जिले में एक्टिव केस की संख्या 1724.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

औरंगाबाद में बिजली परियोजना एपीजीसी की तीसरी यूनिट का ट्रायल रन शुरू

औरंगाबाद में बिजली परियोजना एपीजीसी की तीसरी यूनिट का ट्रायल रन शुरू, 22 जनवरी से 72 घंटे तक फुल लोड पर चलेगी यूनिट, ट्रायल रन के बाद व्यावसायिक उत्पादन होगा शुरू, परियोजना से होगा कुल 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन, बिहार को मिलेगी 1683 मेगावाट बिजली

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

बिहार को मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार को मौसम विभाग का अलर्ट. अगले दो दिनों में बारिश के आसार. कड़ाके की ठंड से गिरेगा पारा.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

पटना विवि में सीनेट की बैठक, छात्रों का हंगामा

सीनेट की बैठक को लेकर छात्र संगठन का प्रदर्शन. पटना यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने किया हंगामा. विभिन्न मांगों को लेकर कर रहें प्रदर्शन.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

जदयू की दो टूक 

जदयू विधायक की सहयोगी दलों को चेतावनी. शराबबंदी पर अनाप सनाप मीडिया में बोलेंगे बर्दास्त नहीं होगा. “दिक्क़त है साथ छोड़ सकते है,कौन कह रहा है साथ रहने को”.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

प्रखंड प्रमुख ने लिया कार्यभार

गायघाट. प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने अपने प्रकोष्ठ में पदभार ग्रहण किया. पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बुके देकर प्रमुख का स्वागत किया. प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि पिछले सत्र में उन्होंने प्रखंड के विकास के लिए कई योजनाएं चलायी थी. मौके पर बीडीओ डॉ विमल कुमार, उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह, सीडीपीओ सरिता कुमारी, बीएओ अजीत कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह सहित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

डॉक्टर समेत 149 काेरोना संक्रमित मिले

मुजफ्फरपुर. जिले में सोमवार को तीनडॉक्टर ,चार पुलिसकर्मी, निगम के सिटी मैनेजर समेत 149 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. जिला प्रशासन से जारी आंकड़ों के अनुसार 4313 सैंपल की जांच की गयी. अब जिले में 1724 एक्टिव केस हो गये हैं. वही 108 लोग स्वस्थ्य हुए. इधर, लगातार चार दिनों से जिले में कोरोना जांच की संख्या घट गयी है, जबकि डीएम ने आठ हजार सैंपल रोज जांच कराने का लक्ष्य दिया है.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

विदेशी शराब बरामद

सहरसा में देर रात चला सर्च अभियान, पुलिस ने 70 पेटी विदेशी शराब बरामद किया, अपराधियों की तलाश जारी

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

शराबबंदी पर जदयू का बड़ा बयान

नालंदा जहरीली शराब कांड में अबतक 13 की मौत, जेडीयू नेता माधव आनंद बोले- ‘सबकी सहमति से बने शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े करना, पैदा करता है संदेह’

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

स्कॉर्पियो चोरी

मधुबनी- दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी. लदनिया थाना क्षेत्र का मामला.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

जैम का एडमिट कार्ड किया गया जारी

पटना. आइआइटी रुड़की ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट (जैम) 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स jam.iitr.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जैम 2022 एंट्रेंस एग्जाम 13 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. इस साल आइआइटी रुड़की जैम 2022 परीक्षा आयोजित कर रही है.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

शराब बरामद

बेगूसराय- मौर्य एक्सप्रेस से 216 बोतल शराब बरामद. ट्रेन चेकिंग दौरान GRP ने किया बरामद. बरौनी जंक्शन का मामला.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

मोबाइल चोर गिरोह गिरफ्तार

हाजीपुर में मोबाइल चोर गिरोह गिरफ्तार. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार. झारखण्ड का रहने वाला है सभी सदस्य. पुलिस ने चोरी के कई मोबाइल किये बरामद. नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

शराबबंदी पर सर्वदलीय बैठक हो : राजद

पटना. राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक डॉ रामानुज प्रसाद और प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने बिहार में असफल हो रही शराबबंदी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा यह पूरी तरह प्रशासनिक असफलता है. प्रदेश में जगह जगह शराब मिल रही है. विधायक रामानुज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि होम डिलिवरी का सिस्टम शराब में लागू हो चुका है.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

रोशनी से जगमम होगा केसरिया स्तूप

पटना. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की सूची में शामिल ऐतिहासिक केसरिया स्तूप की रोशनी की व्यवस्था पर तीन करोड़ 76 लाख 57 हजार 772 रुपये खर्च होंगे. इसकी 50 प्रतिशत राशि 1.88 करोड़ रुपये राज्य सरकार वहन करेगी. इसको लेकर राज सरकार ने फिलहाल 52 लाख 12 हजार रुपये की निकासी की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इस राशि की निकासी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा की जायेगी तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भुगतान किया जायेगा.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

मुखिया को मारी गोली

गोपालगंज- अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली. ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती. इलाज के दौरान मुखिया सुखल मुसहर की मौत. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. थावे प्रखण्ड के धतिवाना का मामला.

1:37 PM. 18 Jan 22 1:37 PM. 18 Jan

पटना समेत एक दर्जन जिलों में कोल्ड डे

दिसंबर के महीने में सर्दी में भले ही परेशान किया हो लेकिन इस बार जनवरी महीने की सर्दी सबसे ज्यादा भारी पड़ गई है. दिसंबर के तीसरे हफ्ते में सर्दी का जबरदस्त सितम देखने को मिल रहा है. पूरा बिहार सर्दी की चपेट में है और पटना समेत राज्य के लगभग 12 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन बना हुआ है. मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर रखा है जबकि 26 जिले ऐसे हैं जहां पारा 10 डिग्री से नीचे है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >