Bihar Breaking News : कोई नया प्रतिबंध नहीं, चौकसी बढ़ाने का सीएमजी ने दिया आदेश

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

रजिस्ट्रार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पटना में फर्जी निबंधन के मामले का खुलासा. रजिस्ट्रार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज. गायत्री देवी नाम की महिला से ठगी का मामला. गांधी मैदान थाने में दर्ज किया गया मामला.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

कोई नया प्रतिबंध नहीं, चौकसी बढ़ाने का सीएमजी ने दिया आदेश

राज्य में कोरोना के हालात पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की अहम बैठक हुई. सोमवार को हुई इस विशेष बैठक में मुख्य सचिव ने किसी नये प्रतिबंधों को लागू करने का आदेश तो नहीं दिया, लेकिन पहले से लागू प्रतिबंधों को पूरी सख्ती से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और जिलों को खासतौर से आदेश दिया.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

बिहटा. 60 लीटर देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

बिहटा. सोमवार को थाना क्षेत्र के परेव गांव के नये पुल के समीप से बिहटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 60 लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बाइक भी जब्त कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोंगो में भोजपुर के सक्कड़ी गांव निवासी विनोद राय का पुत्र रामजी कुमार व मौदही गांव निवासी श्याम बाबू यादव का पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

मैनेजर सहित 3 कर्मी गिरफ्तार

बिहार: बैंक में चल रही थी शराब पार्टी, मैनेजर सहित 3 कर्मी गिरफ्तार. सुपौल के पंजाब नेशनल बैंक में शराब पार्टी करते बैंक मैनेजर सहित बैंक के 3 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जब मेडिकल टेस्ट कराया तब शराब पीने की पुष्टि हुई है.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, जांच में मिले 18 नये मरीज के साथ कुल 73 संक्रमित अस्पताल में भर्ती.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

नोट तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से चार नोट तस्कर गिरफ्तार 11 लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सीवान- सोना चांदी की दुकान में लूट के मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी बॉर्डर से अभियुक्त सूरज को पुलिस ने दबोचा, रघुनाथपुर बाजार में 9 दिसंबर को वारदात को दिया था अंजाम.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

केके पाठक बिहारशरीफ पहुंचे

3 दिनों में 13 लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे केके पाठक बिहारशरीफ पहुंचे. केके पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक की.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

बिहार में 24 घंटे में मिले 3526 संक्रमित

बिहार में 24 घंटे में मिले 3526 संक्रमित. सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 33, 122.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

बिहटा IIT कैम्पस में कोरोना विस्फोट

बिहटा IIT कैम्पस में कोरोना विस्फोट. 20 से ज्यादा छात्र और शिक्षक बीमार.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

पांच अपराधी गिरफ्तार

पटना की दीघा थाना पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सारण के रहने वाले हैं आरोपी. पटना में आपराधिक वारदात को देते थे अंजाम.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

सीएसपी संचालक से लूटपाट

हाजीपुर में सीएसपी संचालक से लूटपाट. महुआ के देसरी इलाके में 1 लाख की लूट. हथियार के बल पर 3 लुटेरों ने छीने रुपए.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

DTO पर रिश्वत मांगने का आरोप

अररिया-DTO ऑफिस में तीर्थयात्रियों का हंगामा. DTO पर रिश्वत मांगने का आरोप. बस पर DTO ने 28 हजार रूपये का किया है चालान. बस सवार 65 यात्री कर रहे है हंगामा. बस कामाख्या से ग्वालियर जा रही थी.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

पटना जिला समाहरणालय में छापेमारी

पटना जिला समाहरणालय में छापेमारी, फर्जी स्टांप पेपर बेचने का हुआ खुलासा, दो लोग गिरफ्तार और एक दुकान सील.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

कैदी की मौत

बक्सर सेंट्रल जेल के एक कैदी की मौत भोजपुर के मुन्ना साह की PMCH में मौत.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

तस्कर गिरफ्तार

बिहार के हाजीपुर में शराब लोड ट्रक के साथ तस्कर गिरफ्तार

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

गैस सिलेंडर ब्लास्ट

हाजीपुर- महुआ थाना के भदवास इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से जख्मी दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

हाइकोर्ट नाराज

पटना हाईकोर्ट डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली जीरादेई और वहां उनके स्मारकों की दुर्दशा के मामलें पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को 21 जनवरी तक हलफनामा दायर करने को कहा.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

जाप का 24 को धरना

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर जनाधिकार पार्टी ने धरना देने का किया एलान, पार्टी संरक्षक पप्पू यादव ने 24 जनवरी पूरे प्रदेश में धरना देने का किया आह्वान.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

शराब तस्कर कारू गिरफ्तार

नालंदा-छोटी पहाड़ी इलाके में शराब को लेकर कार्रवाई. सर्च ऑपरेशन में मिला भारी मात्रा में देसी शराब. अस्थावां से शराब तस्कर कारू गिरफ्तार.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

जदयू का मांझी पर तंज

पटना-जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव ने जीतन राम मांझी को लेकर दिया बड़ा बयान. डॉक्टर संजीव ने कहा है कि मांझी को न हम सीरियसली लेते है और न हमारी पार्टी सीरियसली लेती है. मीडिया में बने रहने के लिए कुछ कुछ बोलते रहते है.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

ब्रह्रमदेव मंडल को मिली जमानत

मधेपुरा- कोरोना के 12 डोज लेने वाले ब्रह्रमदेव मंडल को मिली जमानत. सीआरपीसी की धारा-41 के तहत मिली राहत. पुरैनी थाना प्रभारी ने दी जानकारी

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

शराब तस्कर हुआ फरार

जमूई- डॉक्टर के कार से 320 बोतल शराब बरामद. मौके से शराब तस्कर हुआ फरार. पुलिस ने शराब के साथ कार को किया जब्त. नगर थाना क्षेत्र के चौडीहा इलाके की घटना.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

नाराज दूकानदारों ने सभी दुकानों को कराया बंद

बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी की डकैती का मामला. नाराज दूकानदारों ने सभी दुकानों को कराया बंद. 7 जनवरी को स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में हुई थी लूट. मामले को लेकर पुलिस के हाथ है खाली. बछवारा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार का मामला.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह कानून कमजोर

नालंदा शराब की घटना पर RJD का बयान. RJD वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश ने दिया बयान. ‘शराबबंदी कानून बिहार के लिए है बेहतर कानून’. ‘यह कानून बिहार में व्यापार बन चुका है’. ‘प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह कानून कमजोर’.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

बिहार में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिहार में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई. नकली शराब व अवैध स्प्रिट का धंधेबाज गिरफ्तार. बंगाल से बिहार में नकली शराब का करता था आपूर्ति. विभिन्न थानों में नकली शराब के है मामले दर्ज.

9:55 PM. 17 Jan 22 9:55 PM. 17 Jan

प्रशासनिक लापरवाही होने पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा शराब घटना पर मंत्री जीवेश मिश्रा का बयान. शराबबंदी कानून समीक्षा की मांग पर दिया बयान. ‘सीएम इस कानून की लगातार समीक्षा करते रहे हैं’. ‘सख्ती से शराबबंदी कानून पर कार्य हो रही हैं’. ‘प्रशासनिक लापरवाही होने पर होगी सख्त कार्रवाई’.

2:08 PM. 17 Jan 22 2:08 PM. 17 Jan

बक्सर में खाद के लिए किसानों का प्रदर्शन, उग्रता देख पीछे हटा प्रशासन

बक्सर में किसानों का उग्र प्रदर्शन. खाद की किल्लत को लेकर हंगामा. NH84 को किसानों ने किया जाम. नया भोजपुर थाना इलाके का मामला. उग्र किसानों को देख प्रशासन पीछे हटी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >