Bihar Breaking News Live : कटिहार में मनीष हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:06 PM. 16 Nov 22 8:06 PM. 16 Nov

कटिहार में मनीष हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में मनीष उर्फ कालू हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटों में ही उद्भेदन कर लिया है. दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया है. भगवान चौक पर मंगलवार की रात को मोरी थी गोली.

7:03 PM. 16 Nov 22 7:03 PM. 16 Nov

बक्सर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली

बक्सर में अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारी दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास हुई है. दोनों व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.

7:03 PM. 16 Nov 22 7:03 PM. 16 Nov

छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला में दो पक्षों के विवाद फायरिंग

छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला में दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई. इस दौरान अजीत राय नाम का युवक जख्मी हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

7:03 PM. 16 Nov 22 7:03 PM. 16 Nov

बर्थडे पार्टी में साथ डांस करने से किया इनकार तो सिंगर और डांसर को मार दी गोली

बिहार के भोजपुर में मंगलवार की रात बीडीसी के बेटे के जन्मदिन पर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नर्तकी भी पहुंची. वहां कुछ खास गाने पर डांस की डिमांड की गई और नर्तकी को वहां मौजूद लोगों ने अपने साथ डांस करने को कहा तो नर्तकी और गायक ने मना कर दिया. इसे लेकर विवाद हुआ और फिर हर्ष फायरिंग की गई. इस दौरान नर्तकी और गायक को गोली लग गई.

5:29 PM. 16 Nov 22 5:29 PM. 16 Nov

रोहतास के कोचस में JDU के संगठनात्मक चुनाव में हंगामा

रोहतास के कोचस में JDU के संगठनात्मक चुनाव में हंगामा हो गया. बाद में, पर्यवेक्षक ने हंगामा के कारण चुनाव रोक दिया. कार्यकर्ताओं के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ.

5:06 PM. 16 Nov 22 5:06 PM. 16 Nov

राज्य के सभी विवि में समय पर हो परीक्षा: राज्यपाल

बिहार राजभवन में गवर्नर के साथ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक हुई. यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. राज्यपाल ने ससमय परीक्षा लेने को लेकर सख्त निर्देश दिए.

4:26 PM. 16 Nov 22 4:26 PM. 16 Nov

छपरा में युवक की ईंट से कूच कर हत्या, रसूलपुर थाना क्षेत्र में वारदात

छपरा में युवक की ईंट से कूच कर हत्या. रसूलपुर थाना क्षेत्र में वारदात. दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर का रहने वाला था महंगू महतो.

4:26 PM. 16 Nov 22 4:26 PM. 16 Nov

बेगूसराय का कुख्यात मोनू कुमार की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

बेगूसराय का कुख्यात मोनू कुमार की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या. रंगदारी, डबल मर्डर और लूट के मामले में था वांटेड. बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव का रहने वाला था अपराधी.

4:26 PM. 16 Nov 22 4:26 PM. 16 Nov

मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा BJP की बातों पर ध्यान नहीं देते

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि हमलोग बीजेपी नेताओं की बातों पर कोई नोटिस नहीं लेते हैं, ये लोग केवल सत्ता के लिए परेशान हैं, बीजेपी वाले जनता से किए गए वायदों पर भी ध्यान नहीं देते हैं.

4:26 PM. 16 Nov 22 4:26 PM. 16 Nov

बेगूसराय के आईटीआई मैदान में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का हुआ उद्घाटन

बेगूसराय के आईटीआई मैदान में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का डीएम रोशन कुशवाहा ने उद्घाटन किया. मेले में खरीदारी करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

4:26 PM. 16 Nov 22 4:26 PM. 16 Nov

बगहा के युवक की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या

बगहा के युवक की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान बलिस्टर चौधरी वार्ड नं-10 का निवासी के रुप में हुई है.

2:39 PM. 16 Nov 22 2:39 PM. 16 Nov

सीएम नीतीश कुमार ने 10459 पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम नीतीश कुमार ने 10459 पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र. पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम. DyCM तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी मंत्री बिजेंद्र यादव कार्यक्रम में रहे मौजूद.

2:29 PM. 16 Nov 22 2:29 PM. 16 Nov

कुढ़नी में उपचुनाव से पहले आभूषण दूकान से 50 लाख की चोरी

मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से पहले एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है. थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक आभूषण दुकान से 50 लाख रुपए की चोरी कर ली गई है. चोर ने सरेआम दुकान का शटर ग्रिल काट अपने मंसूबों को अंजाम दिया है. इसके बाद से दुकानदार ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

2:29 PM. 16 Nov 22 2:29 PM. 16 Nov

सुपौल में जमीनी विवाद को लेकर एसिड अटैक

सुपौल से एक दिल दहला देने वाला मामला निकल कर सामने आया है. यहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर एसिड फेंक दिया गया है. इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया है. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां, इसका इलाज जारी है. 

2:26 PM. 16 Nov 22 2:26 PM. 16 Nov

नीतीश ने पुलिसकर्मियों को शराब न पिलाने की खिलाई शपथ

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार, डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने पुलिसकर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. उनके साथ ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं वित्‍त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे. इस अवसर पर सीएम ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है. इसके साथ ही उन्‍होंने शराबबंदी कानून, महिलाओं को आरक्षण और विधि-व्‍यवस्‍था की चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्राइम करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >