Bihar Breaking News : एसटीएफ ने राजगीर से कुख्यात बैंक डकैत अमर सिंह को किया गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

एसटीएफ ने राजगीर से कुख्यात बैंक डकैत अमर सिंह को किया गिरफ्तार

पटना एसटीएफ की विशेष टीम ने पटना जिले के कुख्यात बैंक डकैत और अंतरराज्यीय अपराधी अमर सिंह उर्फ पहलवान को नालंदा जिले के राजगीर से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. उसके पास के दो लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं. फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि ये रुपये उसके पास कहां से आये हैं. वह पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपस महाजी का रहने वाला है. उसके खिलाफ बिहार, पश्चिम बंगाल के कई थानों में लूट और रंगदारी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

पटना में अपराधियों का तांडव लागातर जारी

पालीगंज अनुमंडल के खिड़ी मोड़ थाना क्षेत्र के बेहेरिया पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने दुकान बंद कर के घर लौट रहे दुकानदार पर अंधाधुंध गोली बरसाई. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से जख़्मी हो गया.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

सोहसराय थानाध्यक्ष सस्पेंड

पटना नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में शराब पीने के कारण 12 लोगों की मौत मामले में रेंज आईजी राकेश राठी ने थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है. रेंज आईजी ने बताया कि थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच की जा रही है, फिलहाल उन्हें सस्पेंड किया गया है.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

जमुई से नक्सली गिरफ्तार

मकर संक्रांति के दौरान जमुई जिला को दहलाने की नक्सलियों की साजिश को जिला पुलिस व एसएसबी के जवानों ने मिलकर नाकाम कर दिया. सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईंटासागर के धमना गांव निवासी नक्सली दिनेश मांझी को रविवार को जिला पुलिस के साथ एसएसबी, एंटी नक्सल सेल व स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

भोजपुर में सिखों की गाड़ी पर हमला

भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहे है. प्रकाश पर्व के बाद पटना गुरुद्वारा से दर्शन कर अपने राज्य पंजाब लौट रहे सिखों पर असामाजिक युवकों द्वारा चंदा वसूलने के दौरान हमला किये जाने का आरोप है. घटना ने हाईप्रोफाइल रूप ले लिया है. बिहार के साथ ही इस मामले को पंजाब की सरकार ने भी संज्ञान में लिया है.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

शराबबंदी: जदयू और भाजपा आमने-सामने

नालंदा में करीब दर्जन भर लोगों की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई तो हड़कंप मच गया. इधर इस मामले ने सियासी रंग भी पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी कानून लागू किये जाने के बाद इसमें अब सख्ती भी बढ़ा दी गयी है. लेकिन जहरीली शराब से मौत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इधर बिहार में एनडीए के अंदर भाजपा और जदयू आपस में ही टकरायी हुई है. जिसके बाद इस प्रकरण में भी अब दोनों दलें आमने-सामने हो गयी है. जिसके बाद सियासत गरमायी हुई है.

8:27 PM. 16 Jan 22 8:27 PM. 16 Jan

बेगूसराय में सुधा दुध वितरकों का प्रदर्शन

बेगूसराय में सुधा दुध वितरकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया. इस दौरान विरोध जताते हुए सैंकड़ो पैकेट दुध सड़क पर फेंके गये. 12 जनवरी को डेयरी से वितरित दुध में खराबी को लेकर नाराजगी जताते हुए ये प्रदर्शन किया गया.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

सड़क हादसे में मां की मौत

वैशाली- सड़क हादसे में मां की मौत, पुत्री घायल. बिदूपुर थाना के चकसिकंदर बाजार की घटना.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

जहरीली शराब से मौत पर उपेंद्र का पलटवार

बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार. उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर किया पलटवार. ‘सम्राट अशोक मामले से भटकाया जा रहा ध्यान’. ‘ध्यान भटकाने के लिए BJP नेता कर रही बयानबाजी’.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

गया जंक्शन पर डेढ़ किलो सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार

गया जंक्शन पर डेढ़ किलो सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार. इंदौर -शिप्रा एक्सप्रेस में कार्रवाई.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

मधुबनी में खाद की किल्लत

मधुबनी में खाद की किल्लत जारी. आक्रोशित किसानों ने NH 57 किया जाम. झंझारपुर थाना के अररिया संग्राम का मामला.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

मीठापुर में कल से अतिक्रमण हटाओ अभियान

मीठापुर में कल से अतिक्रमण हटाओ अभियान. पुनपुन लेन को चालू करने को लेकर अभियान. भू अर्जन मुआवजे के लिए अधिकारियों की टीम बैठी. मीठापुर में दर्जनों बड़े आलीशान मकान तोड़े गए. मुआवजा देने को लेकर कार्रवाई हुई शुरु. कागजात जमा करने के 10 दिन बाद मिलेगा मुआवजा.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

नालंदा में पुलिस ने चुलाई शराब किया जब्त

नालंदा में पुलिस ने चुलाई शराब किया जब्त, 2 महिला और एक पुरुष को किया गिरफ्तार, सिलाव थाना पुलिस ने की कार्रवाई.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

सोना लूट कांड का अपराधी गिरफ्तार

सोना लूट कांड का अपराधी गिरफ्तार. STF की टीम ने राजगीर से किया गिरफ्तार. अमर सिंह पर कई आपराधिक मामले है दर्ज. अपराधी सूरज कुमार भी देवघर से गिरफ्तार. पटना में कई घटनाओं को दे चुका है. अंजाम मामले को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

BJP का नीतीश प्रशासन पर बड़ा हमला

BJP का नीतीश प्रशासन पर बड़ा हमला : पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ही बिहार में हो रही शराब तस्करी -संजय जायसवाल

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

बेगूसराय में अपराधियों ने फ्री में सब्जी नहीं देने पर विक्रेता को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों का बढ़ा तांडव फ्री में सब्जी नहीं देने पर विक्रेता को मारी गोली. घायल को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती. आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम. बदमाशों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

सीतामढ़ी में हुई लाखों की डकैती

सीतामढ़ी में हुई लाखों की डकैती,महेंद्र रॉय के घर मे पड़ा डाका,गृह स्वामी को किया ज़ख़्मी,पुपरी थाना के आवापुर उत्तरी पंचायत का मामला.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

दरभंगा राज के राजकुमार यज्ञेश्वर सिंह का निधन

दरभंगा. दरभंगा राज परिवार के राजकुमार यज्ञेश्वर सिंह का निधन शनिवार की शाम करीब चार बजे हो गया. राजा बहादुर विशेश्वर सिंह के पुत्र राजकुमार यज्ञेश्वर सिंह करीब 85 वर्ष के थे. वे अपने पुत्र रत्नेश्वर सिंह के साथ राजकुमारगंज स्थित आवास में रह रहे थे. बताया जाता है कि राजकुमार यज्ञेश्वर सिंह अपने जमाने में बिहार और बंगाल के बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हुआ करते थे. किताब के काफी शौकीन थे.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

राजद ने कर दी इस्तीफे की मांग

बिहार: नालंदा में जहरीली शराब से मौत पर चौतरफा घिरे नीतीश, अब राजद ने कर दी इस्तीफे की मांग

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

बिहार में 7 रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज

राजेंद्रनगर समेत बिहार के सात समेत पूर्व मध्य रेल के 10 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है. इस वजह से इन स्टेशनों से सफ़र करना अब महंगा होगा. पूर्व मध्य रेल के सात स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किराया के अलावा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा. इसे विकास शुल्क भी कह सकते हैं.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

बीमा कंपनि‍यों के कर्मचारी 19 को रहेंगे सांकेति‍क हड़ताल पर

सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों के ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर साधारण बीमा कंपनियों के कर्मचारी 19 जनवरी को एक घंटे की अखिल भारतीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और 28 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल पर रहेंगे. यह फैसला इंश्योरेंस इम्प्लाॅइज एसोसिएशन के सचिव मंडल ने लिया है. इस बात की जानकारी इजेडजीआइइए के अध्‍यक्ष सत्य नारायण प्रसाद ने दी.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

गया में ताड़ी से नीरा उत्पादन को बढ़ावा दे रहा प्रशासन

गया/गुरुआ. जिले में नीरा का उत्पादन बढ़ाने व जीविका के माध्यम से लोगों को नीरा के रूप में वैकल्पिक व्यवसाय का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह डीएम डॉ त्यागराजन गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के पुनौल गांव पहुंचे. इस दौरान डीएम व जीविका की टीम ने पुनौल व आसपास के गांवों के पुरुषों व महिलाओं को नीरा बनाने, ताड़ व खजूर के रस से गुड़ व पेड़ा बनाने की विधि, लवणी को साफ-सुथरा करने, उसके अंदर चूना का लेप लगाने तथा मुख्य कार्यकर्ता टैपर्स (ताड़/खजूर चढ़ने वाले) के बारे में विस्तार से बताया गया. डीएम ने लोगों को बताया कि नीरा का उत्पादन 2017 से ही बिहार में किया जा रहा है.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

पीयू : आज जारी होगी पीजी की मेरिट लिस्ट

पटना. पटना विशविदयालय मे रविवार को पीजी का मेरिट लिस्ट जारी होगा. वही सोमवार से नामांकन पक्रिया शुर हो जायेगी. यह शनिवार तक चलेगी. इस बीच अगर सीटे खाली रही, तो फिर दूसरा मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. वोकेशनल कोर्समे पीजी नामांकन को लेकर अभी निर्णय नही हुआ है. चूंकि उसमे एंटरेंस टेस्ट का आयोजन होना है. अभी उसकी पक्रिया नही शुर होगी. जल्द ही उस संबंध मे निर्णय लेकर सूचना जारी की जायेगी. छात वेबसाइट पर अपना मेरिट लिस्ट देख पायेग

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

बख्तियारपुर मे बंदूक के साथ अपराधी गिरफ्तार

बख्तियारपुर. सालिमपुर पुलिस ने थाना कषेत के बहादुरपुर गांव के समीप से बाइक सवार दो अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गये अपराधियो के पास से एक बंदूक भी बरामद की है. पकड़ा गया युवक कौशक कुमार उर्फ काला व ललिन्द कुमार उर्फ सालिमपुर थाना के मिरदाहाचक गांव का रहनेवाला बताया जाता ह

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

झारखंड की दो कंपनियां ब्लक लिस्टेड

पटना. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटड (बुडको) ने झारखंड की दो कंपनियों को दो साल के लिए काली सूची (ब्लक लिस्ट) में डाल दिया है. इनमे रातु रांची की गुप्ता कंस्टक्शन और मोरहाबादी रांची की मेसर्स बबन सिंह शामिल है. कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गोपालगंज मे घाटों के विकास के लिए की गयी निविदा मे फर्ज अनुभव प्रमाणपत पेश किया. इनसे पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नही मिलने पर बुडको ने दोनो कंपनियो को अगले दो वर्ष के लिए बुडको की किसी भी परियोजना मे निविदा डालने से पतिबंधित कर दिया है.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

सहरसा में कोरोना से दो मरीज की मौत

सहरसा में कोरोना से 48 घंटे में दो मरीज की मौत. जिले में आज कोरोना के 139 नये केस मिले.

4:06 PM. 16 Jan 22 4:06 PM. 16 Jan

जीतनराम मांझी की मांग

जीतनराम मांझी की नीतीश सरकार से मांग, कहा-जब पीएम मोदी कृषि कानूनों को वापस ले सकते हैं तो शराबबंदी की समीक्षा क्यों नहीं हो सकती?

8:24 AM. 16 Jan 22 8:24 AM. 16 Jan

वैक्सीनेशन में देश के टॉप 5 राज्यों में बिहार

बिहार में टीकाकरण की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही, लेकिन बाद में इसमें काफ़ी तेजी आई. बिहार टीकाकरण में काफी आगे रहा है. देश के टॉप पांच राज्यों में बिहार शामिल हैं. बिहार का स्थान पांचवां है. देशभर में सबसे अधिक 22.83 करोड़ डोज उत्तर प्रदेश में लगी है. महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जहां 14.30 करोड़ डोज लगाई गई है. पश्चिम बंगाल में 11.38 करोड़ से अधिक, मध्य प्रदेश में 10.73 करोड़ से अधिक और बिहार में 10.67 करोड़ से अधिक डोज लगी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >