Bihar Breaking News LIVE: छपरा में पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, लोगों ने किया परसा-खरीदाहां मार्ग जाम
Copied link
Bihar Breaking News LIVE: पटना साहिब व गुलजारबाग स्टेशन के बीच देर रात ट्रेन से कट कर दो अज्ञात युवक की मौत हो गई है. पटना साहिब रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
12:55 AM. 16 May 2212:55 AM. 16 May
छपरा में सड़क हादसा, मासूम की मौत
छपरा के परसा थाना के पचलख डीह के पास पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत हो गई. चालक मौके से पिकअप छोड़कर फरार हो गया. आक्रोशितों ने परसा-खरीदाहां मार्ग जाम कर दिया जिसके बाद घनास्थल पर परसा पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है.
7:26 PM. 15 May 227:26 PM. 15 May
ट्रेन से कटकर दो श्रमिक की मौत
पटना सिटी. पटना साहिब व गुलजारबाग स्टेशन के बीच शनिवार की देर रात ट्रेन से कट कर दो अज्ञात युवक की मौत हो गई है. पटना साहिब रेल थानाध्यक्ष योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक में एक चौकशिकारपुर और दूसरा रानीपुर का रहने वाला है. दोनों युवक टेंट शामियाना में मजदूरी करते है.
7:26 PM. 15 May 227:26 PM. 15 May
छपरा में पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत
छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक पिकअप ने मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक ने पिकअप छोड़कर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने परसा-खरीदाहां मार्ग को जाम कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
7:26 PM. 15 May 227:26 PM. 15 May
सीवान में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली
सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग हुई है. फायरिंग के दौरान पांच लोगों को गोली लगी है. सभी घायल सदर अस्पताल में इलाज जारी है. यह घटना जीबी नगर थाना के हरिहरपुर लालगढ़ की है.
5:27 PM. 15 May 225:27 PM. 15 May
बनिया बिगहा में भांजी की शादी में आये मामा की करेंट लगने से मौत
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा में शनिवार की देर रात दो बजे घर के मुख्य दरवाजे में करेंट आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही विवाह मंडप में बैठे लोगों ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और सभी के चेहरे पर उदासी छा गयी. परिवार वालों ने छाती पीट-पीट का रोना शुरू कर दिया, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. लोगों को जानकारी मिलते ही धीरे-धीरे गांव वाले मौके वारदात पर इकट्ठा होने लगे. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अधेड़ को उठा कर गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.
5:27 PM. 15 May 225:27 PM. 15 May
सड़क हादसे में युवक की मौत
गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 पर रैशीर मोड़ के पास अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव निवासी कलिंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताये जाते हैं. दीपक के चचेरे भाई की शादी के लिए 18 मई को बरात जानी थी. शादी को लेकर वह फतेहपुर खरीदारी करने के लिए आये थे.
4:19 PM. 15 May 224:19 PM. 15 May
बेगूसराय में शिक्षक को मारी गोली
बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुराने विवाद को लेकर एक प्राइवेट शिक्षक को गोली मार दी है. गंभीर रूप से घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की बतायी जा रही है.
4:19 PM. 15 May 224:19 PM. 15 May
स्कूलों में जलापूर्ति योजना की निगरानी करेंगे डीएम
पटना. राज्यभर के सरकारी स्कूलों में चापाकल व मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना से जोड़ा गया है, ताकि बच्चों को शुद्ध पानी मिल सके. इसके बावजूद जिलों से पीएचइडी तक रिपोर्ट आती है कि स्कूलों में पानी की दिक्कत होती है. इस कारण विभाग ने सभी डीएम को दिशा- निर्देश दिया है कि स्कूलों में जलापूर्ति योजनाओं की निगरानी नियमित कराएं. साथ ही, जिस जिले के स्कूल में पानी की दिक्कत या योजना खराब हो,तो इसकी जानकारी विभाग को भी समय रहते भेज दी जाये.
4:19 PM. 15 May 224:19 PM. 15 May
घात लगाये अपराधियों ने गार्ड की गोली मार कर की हत्या
बख्तियारपुर. सालिमपुर थाना क्षेत्र रुकुनपुरा गांव निवासी श्रवण सिंह (55वर्ष) की शनिवार शाम घात लगाये अपराधियों ने रास्ते में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह फोरलेन से घर की ओर लौट रहे थे. घटना शनिवार के शाम करीब सात बजे की बतायी जाती है.
2:30 PM. 15 May 222:30 PM. 15 May
पटना में दहेज के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या
पटना. दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में रहने वाले नीरज कुमार की पत्नी 23 वर्षीय प्रीति देवी की पीट-पीट कर रॉड और ईंट से कुचल कर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. मृतक के पिता जय सिंह के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए सास व पति को गिरफ्तार किया है. दनियांवा के कोहवा गांव निवासी मृतका की मां व मामा ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे प्रीति से बात हुई थी. इसके बाद 11 बजे के लगभग सूचना मिली कि प्रीति के साथ देवर मुकेश ने मारपीट की है. सूचना मिलते ही रात को ही बेटी के घर पहुंचे, तो देखा कि पैर व शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान हैं. थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि पिता के बयान में दर्ज प्राथमिकी में पति व सास को गिरफ्तार किया गया है. जबकि देवर मकेश और भैसुर जेठ चंदन कुमार फरार है.
मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: पटना साहिब व गुलजारबाग स्टेशन के बीच देर रात ट्रेन से कट कर दो अज्ञात युवक की मौत हो गई है. पटना साहिब रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।