पटना होकर गुवाहाटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, 3 की मौत

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:23 PM. 13 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: बिहार का हेल्पलाइन नंबर

– पटना जंक्शन – 9341505993 और 9341506016

– दानापुर- 06115-232398 और 7759070004

– मोकामा – 9341506022

– किउल – 9341506032

– झाझा – 9341504997

– आरा – 9341505981

– सोनपुर – 06158-221645

– नवगछिया- 8252912018

– बरौनी- 8252912043

– खगड़िया -8252912030

– पंडित दीन दयाल जंक्शन (यूपी)- 02773677/ 05412-253232

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

बीकानेर एक्सप्रेस में बिहार के यात्रियों की संख्या

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में पटना जंक्शन से 98 और मोकामा से 3 व बख्तियारपुर से 2 लोग सवार हुए थे. पटना जंक्शन के मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

बीकानेर- गुवाहटी एक्सप्रेस हादसा

जलपाईगुड़ी के मैनपुरी के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. पटना और खगड़िया होकर जाने वाली 15633 बीकानेर- गुवाहटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हुई. कई बोगियां पटरी से नीचे हो गयी. कई यात्री जख्मी हुए हैं.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

2446 बिहार दारोगा बहाली में चयनीत अभ्यर्थियों को आवंटित हुए जिले

बिहार में 2062 पदों पर चयनित सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों को जिलों में तैनाती दे दी गयी है. गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उन जिलों का आवंटन किया गया है जहां चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती मिली है. सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिला से अलग जिले में तैनात किया गया है. जिला आवंटन के बाद अब सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपना योगदान देंगे.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

नालंदा में कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

नालंदा में अपराधियों ने एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. कारोबारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जख्मी हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

3:48 PM. 13 Jan 22 3:48 PM. 13 Jan

गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद

खगड़िया : गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, शराब की छापेमारी को लेकर गई थी पुलिस, डर से नदी में लगाई थी दो दिन पहले छलांग, नगर थाना के रामचंद्रा बहियार का मामला.

3:48 PM. 13 Jan 22 3:48 PM. 13 Jan

तय समय पर होगी इंटर और मैट्रिक की परीक्षाएं

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का बयान, तय समय पर होगी इंटर और मैट्रिक की परीक्षाएं, कोरोना प्रोटोकॉल का परीक्षा में पूरी तरह होगा पालन, 1 फरवरी से आयोजित होगी इंटर की परीक्षा1

3:48 PM. 13 Jan 22 3:48 PM. 13 Jan

गंगा स्नान और पतंबाजी पर भी लगाई गई रोक

पटना- कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर DM चंद्रशेखर ने की बैठक. मकर संक्रांति के अवसर पर मेले पर लगाई रोक. गंगा स्नान और पतंबाजी पर भी लगाई गई रोक.

3:48 PM. 13 Jan 22 3:48 PM. 13 Jan

भाई की हत्या

कैमूर-छोटे भाई ने बड़े भाई से मांगी बाइक की चाबी, नहीं मिलने से हुआ नाराज, लाठी डंडे से पीट-पीटकर की बेरहमी से हत्या, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरकोन का, मौके पर पहुंची पुलिस.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

मगध एक्सप्रेस में लगी आग, शार्ट सर्किट के कारण बोगी में आग

पटना के बिहटा से आ रही है जहां नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाड़ी बिहटा स्टेशन से गुजर रही थी इसी दौरान ट्रेन में शार्ट सर्किट से आग लग गई.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

वृद्ध महिला गिरफ्तार

हाजीपुर- ग्रामीणों ने 5 लीटर देशी शराब के साथ एक वृद्ध महिला को पकड़ किया पुलिस के हवाले, हरौली भट्ठी से महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, करताहा थाना का मामला

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

किसानों का प्रदर्शन

मधुबनी में किसानों का प्रदर्शन खाद्य की किल्लत को लेकर प्रदर्शन. टायर जलाकर NH227 किया जाम. सरकार के खिलाफ की नारेबाजी. जयनगर थाना के बेलाबांध चौक का मामला.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

तख्तश्री पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी के गर्दन में घुसा कृपाण

तख्तश्री पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई राजेन्द्र सिंह के गर्दन में घुसा कृपाण. घायल अवस्था में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल लाया गया. बेहतर इलाज के लिए PMCH भेजा गया.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

खगड़िया में कोरोना का बढ़ा प्रकोप

खगड़िया में कोरोना का बढ़ा प्रकोप. 24 घंटे में 70 संक्रमित मिलने की पुष्टि. जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 133.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

युवक की हत्या

किशनगंज- अपराधियों ने की युवक की हत्या. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. ठाकुरगंज प्रखंड के कोचभिट्टा का मामला.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

भारी मात्रा में शराब बरामद

मुजफ्फरपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद. पुलिस ने महिला समेत 5 को किया गिरफ्तार. अहियापुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

पटना में 24×7 कोविड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल कर रहा काम

पटना में 24×7 कोविड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल काम कर रहा है. कोविड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल के इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया, “अगर किसी के घर या कार्यालय में लोग पॉजिटिव आ रहे हैं तो विभाग की तरफ से हमें टीम भेजने की मांग आती है. हमारे यहां 20 टीम बनी हुई हैं.”

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

22 कॉलेजों को विश्‍वविद्यालय की अंगीभूत इकाई के रूप में मिली स्‍वीकृति

शिक्षा विभाग ने अनुमंडल मुख्यालयों में स्थापित 22 राजकीय महाविद्यालयों को संबंधित विश्वविद्यालयों की अंगीभूत इकाई के रूप में मान्यता दी है. सारे वो अनुमंडल हैं जहां पहले से डिग्री कालेज नहीं थे. इस संबध में शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने संबंध में आदेश जारी किया है. इस आदेश में पुरे 22 कालेजों को स्‍वीकृति मिली है.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

गोलीबारी एक युवक घायल

मुज़फ़्फ़रपुर-आपसी रंजिश में गोलीबारी एक युवक को लगी गोली. घायल युवक जियाउर रहमान का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज. काजीमहमदपुर थाना क्षेत्र के सातपुरा मिल्की टोला में देर रात की घटना.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

बिहार में मास्क चेकिंग अभियान शुरू

बिहार में मास्क चेकिंग अभियान शुरू, क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में दिया गया निर्देश. अभियान को लेकर की गई विशेष टीम गठित.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

गोपालगंज में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

गोपालगंज में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार. 24 घंटे 134 संक्रमित मिलने की पुष्टि. सदर प्रखंड में मिले 67 नए मामले. गाइडलाइन को लेकर लोगों में दिखी लापरवाही.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

नाव का परिचालन बंद

मकर संक्रांति पर गंगा नदी में निजी नावों पर रोक पटना. मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा नदी में निजी नावों का परिचालन बंद रहेगा. पटना सदर के एसडीओ नवीन कुमार ने 14 जनवरी को गंगा में निजी नावों और बोट के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है. एसडीओ के आदेश में कहा गया है कि मकर संक्रांति के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान के लिए आते हैं. इस अवसर पर वे गंगा किनारे घूमने भी जाते हैं और नौका विहार भी करते हैं. इसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

लाठी और रॉड से पिटाई

नालंदा- छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने की व्यक्ति को लाठी और रॉड से पीट पीटकर अधमरा, जख्मी व्यक्ति सदर अस्पताल में भर्ती, दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव में वारदात

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

धान खरीद में हो रही लापरवाही : लोजपा

पटना. लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश में किसानों से समुचित ढंग से धान की खरीद नहीं किये जाने एवं इस मामले में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि सरकार की उदासीन रवैये के कारण अभी तक प्रदेश में बमुश्किल 30-40 प्रतिशत तक ही धान की खरीद की जा सकी है. प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि लापरवाही की स्थिति यह है कि जो राइस मिलें निष्क्रिय हो गयी हैं, उसे पैक्स से जोड़ दिया गया है

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

नालंदा में कोरोना के 27 नए केस मिले

नालंदा में कोरोना के 27 नए केस मिले . जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 995. मधुबनी में कोरोना के 99 संक्रमित मिले. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 475.

1:28 PM. 13 Jan 22 1:28 PM. 13 Jan

सड़क हादसे में एक की मौत

कटिहार- हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक की गई जान, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, मनिहारी के हफला चौक के पास हादसा.

8:11 AM. 13 Jan 22 8:11 AM. 13 Jan

आज से विशेष अभियान, पाबंदियां ज्यादा सख्ती से लागू होगीं

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार आज से सख्त कदम उठाने जा रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो पाबंदियां लगाई गई हैं उसे आज से 3 दिनों तक विशेष अभियान के तौर पर चलाने का फैसला लिया गया है. बुधवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बनी थी. राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को यह निर्देश दिया है कि वह कड़ाई के साथ पाबंदियों को लागू करें.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >