Bihar Breaking News: कटिहार में हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क पर उतरे आक्रोशित

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
10:22 PM. 12 Jan 22 10:22 PM. 12 Jan

कटिहार में हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बिहार के कटिहार जिले में हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत गई. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. हादसा मनिहारी के हफला चौक के पास हुआ है.

10:22 PM. 12 Jan 22 10:22 PM. 12 Jan

नालंदा: मनचलों ने शख्स को लाठी और रॉड से पीट पीटकर किया अधमरा

बिहार के नालंदा में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक व्यक्ति को लाठी और रॉड से पीट पीटकर अधमरा कर दिया. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव से जुड़ा है.

10:22 PM. 12 Jan 22 10:22 PM. 12 Jan

लखीसराय से हार्डकोर नक्सली बमबम यादव गिरफ्तार

लखीसराय से हार्डकोर नक्सली बमबम यादव को गिरफ्तार किया गया है. कजरा थाना पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ और एसएसबी ने बमबम यादव को घेर कर गिरफ्तार किया. सड़क निर्माण कंपनी से लेवी वसूलने और वाहन जलाने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी.

10:22 PM. 12 Jan 22 10:22 PM. 12 Jan

बिहार कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसला

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बिहार में कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं देने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही बैठक में संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने समीक्षा की. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारी जुड़े थे.

6:01 PM. 12 Jan 22 6:01 PM. 12 Jan

हरलाखी में किसानों का बवाल

मधुबनी में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों का फूटा आक्रोश, एनएच 104 को किया जाम, हरलाखी में किसानों का बवाल

6:01 PM. 12 Jan 22 6:01 PM. 12 Jan

चिराग अकेले लड़ेंगे चुनाव

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी विधानपरिषद के चुनाव में किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन. प्रदेश कार्यकारिणी और संसदीय बोर्ड की बैठक में अकेले चुनाव लड़ने का लिया गया फैसला.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

दफ़्तर में लगाया ताला

बक्सर में खाद और यूरिया की किल्लत को लेकर प्रदर्शन. नाराज किसानों ने कृषि पदाधिकारी के दफ़्तर में लगाया ताला.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

एक लाख की लूट

पूर्णिया में किराना कोरोबारी से एक लाख की लूट. खजांची हाट थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरैया चौक की घटना.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बिहार के 25 आईएएस ऑब्जर्वर नियुक्त

बिहार के 25 आईएएस ऑब्जर्वर नियुक्त. 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के ऑब्जर्वर . 14 जनवरी को मीटिंग में हिस्सा लेने के निर्देश.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बिहार STF ने अजय राय को किया गिरफ्तार

पटना- बिहार STF ने अजय राय को किया गिरफ्तार. फुलवारीशरीफ से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

सुनवाई टली

कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव के साथ ही नये वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रभाव को रोकने के लिये दायर लोकहित याचिका पर पटना हाइ कोर्ट में अब 13 जनवरी को सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में शिवानी कौशिक व अन्य द्वारा दायर यह जनहित सुनवाई के लिये सूचीबद्ध थी. पिछली सुनवाई में महाधिवक्ता ललित किशोर ने इस महामारी की रोक थाम और नियंत्रित के लिए की जा रही कारवाइयों का ब्योरा कोर्ट को दिया था.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटे तक मौसम रहेगा खराब, ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

नालंदा पुलिस टीम पर हमला

पटना में नालंदा पुलिस टीम पर हमला. रामकृष्णा नगर के जकरियापुर में हमला. घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में एडमिट. अपराधी को पकड़ने के लिए आई थी पुलिस.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

वैशाली में एक ट्रक शराब जब्त

वैशाली में एक ट्रक शराब जब्त. मौके से कारोबारी और चालक फरार. महुआ थाने के चकफतेह गांव से बरामद. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की होगी बैठक

पटना-क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की होगी बैठक. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक. कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर होगी चर्चा.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

दरभंगा नगर निगम की नयी मेयर बनी मुन्नी देवी

दरभंगा नगर निगम की नई मेंयर बनी मुन्नी देवी. पूजा मंडल को 4 मतों से पराजित कर बनी मेयर. 38 पार्षद के मतदान में मुन्नी देवी को मिले 21 मत. पूजा मंडल को मिले 17 मत. मुन्नी देवी है राजद समर्थित उम्मीदवार.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बीजेपी नेता को मारी गोली

सीवान में अपराधियों ने बीजेपी नेता को मारी गोली. हमले में बीजेपी नेता जर्नादन सिंह घायल. पीडीएस डीलर भी है जर्नादन सिंह. जर्नादन सिंह को पटना किया गया रेफर.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बिस्कुट कंम्पनी के डायरेक्टर पर वारंट जारी

वैशाली- बिस्कुट कंम्पनी के डायरेक्टर पर वारंट जारी. जानवर का बाल बिस्कुट में मिलने का मामला. थिरप्टीन ब्राण्ड के बिस्कुट में मिला था बाल.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

हार्डकोर नक्सली धनेश्वर कोड़ा गिरफ्तार

मुंगेर- हार्डकोर नक्सली धनेश्वर कोड़ा गिरफ्तार. नवनिर्वाचित मुखिया के हत्या का है आरोपी. STF और जिला पुलिस के सहयोग से हुई गिरफ्तारी. लड़ैयांटांड थाना क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

साइकिल चोर की जम कर पिटाई

मुजफ्फरपुर. एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज में मंगलवार को साइकिल चोरी करते हुए एक युवक को कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर दी गयी. इसके बाद सदर थाने को फोन कर इसकी सूचना दी गयी. कॉलेज कर्मचारियों ने बताया कि पार्ट थ्री की परीक्षा के दौरान अब तक छह साइकिलें कॉलेज से चोरी हो चुकी हैं. वही सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

पटना देश के 30 सर्वाधिक संक्रमित जिलों में शामिल

पटना देश के उन 30 जिलों में शामिल हो गया है, जहां कोरोना संक्रमण की दर सबसे अधिक है, पटना जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 21.37% है

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोपित गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गौरव के खिलाफ सोमवार को आरडीएस कॉलेज की एक छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छात्रा ने बताया कि आरोपित हमेशा उसको परेशान करता है. सोमवार को जब वह अारडीएस कॉलेज के पीछे से जा रही थी, तो आरोपित ने उसका रास्ता रोक कर बदसलूकी की थी. थानेदार सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

लालू दिल्ली में मनायेंगे मकर संक्रांति

दिल्ली में लालू परिवार मनाएंगी मकर संक्रांति. तेजस्वी यादव अपने परिवार संग पहुंचे दिल्ली. मीसा भारती के आवास पर मनेगी मकर संक्रांति.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

पश्चिमी चंपारण के इनरवा बाजार में पथराव

पश्चिमी चंपारण के इनरवा बाजार में दो समुदाय के बीच झड़प. दोनों गुटों के बीच पथराव. पुलिस की टीम कैंप कर रही है.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

अपहृत युवती अहियापुर से बरामद

मोतीपुर. पुलिस ने एक गांव से अपहृत किशोरी को अहियापुर थाना इलाके से बरामद कर लिया है. दो सप्ताह पहले स्वजनों ने अपहरण की नामजद प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी थी. हालांकि अपहरणकर्ता भाग निकलने में सफल रहा. प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि किशोरी को 164 के बयान के लिए बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

पुलिस ने मारा थप्पड़

मुजफ्फरपुर में मास्क चेकिंग के दौरान पुलिस की गुंडई. बिना मास्क पहने पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे मास्क चेकिंग. सवाल पूछने पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने युवक को मारा थप्पड़.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

गिरफ्तार माफियाओं का आज फ्रीज होगा बैंक अकाउंट

एएलटीएफ के हत्थे चढ़े पांचों शराब माफियाओं के बैंक अकाउंट की जांच की जायेगी. बुधवार को इनके अकाउंट को फ्रीज किया जायेगा. पुलिस का कहना है कि इनके पास से जब्त मोबाइल में उत्तर बिहार के कई जिलों के शराब तस्करों के नंबर मिले है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है. वही दीपक, अमित कुमार, उज्ज्वल कुमार, छोटू उर्फ नन्हकी का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है. इसके लिए मुजफ्फरपुर समेत सीतामढ़ी, मोतिहारी, शिवहर, समस्तीपुर पुलिस से संपर्क किया गया है. बता दें कि पुलिस ने दो लग्जरी कार भी जब्त की है.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

पटना NMCH में कोरोना विस्फोट

पटना NMCH में कोरोना विस्फोट. 215 सैंपल में 127 रिपोर्ट पॉजिटिव. 4 डॉक्टर और 5 स्टाफ हुए संक्रमित

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

महिला दारोगा ने की खुदकुशी

पति की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप झेल रही महिला दारोगा प्रीति शर्मा ने मंगलवार की देर शाम खुदकुशी कर ली. उसने चौक थाने के लाल इमली मुहल्ला स्थित घर में अत्यधिक मात्रा में दवा खाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनके पति रौशन सागर ने भी नौ दिसंबर, 2021 को राजीव नगर थाने के मौर्या पथ अमर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में प्रीति पर रौशन के भाई श्रेयांश ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद से प्रीति ने बरौनी थाना स्थित कार्यालय जाना छोड दिया था और परिवार से अलग-थलग रह रही थीं.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

सड़क हादसे में युवक की मौत

समस्तीपुर- सड़क हादसे में युवक की मौत. आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी पथ किया जाम. मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी. मुफस्सिल थाना के बीआरबी कॉलेज की घटना.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

समस्तीपुर में मौसम का बदला मिज़ाज

समस्तीपुर में मौसम का बदला मिज़ाज. आसमान में काले बादल के साथ बारिस शुरू. ठंड के साथ बारिस से जनजीवन प्रभावित.

10:22 AM. 12 Jan 22 10:22 AM. 12 Jan

वैशाली में वज्रपात से 1 की मौत

वैशाली में वज्रपात से 1 की मौत. घटना स्थल पुलिस पहुंच जांच में जुटी. बिदुपुर थाना के गोविंदपुर गांव की घटना.

4:28 PM. 12 Jan 22 4:28 PM. 12 Jan

बेगूसराय में छात्र का शव बरामद

बेगूसराय- छात्र का बांस वाड़ी में मिला शव. परिजनों ने दबंगो पर लगाया हत्या का आरोप. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. बरौनी थाना के मिर्जापुर चांद गांव की घटना.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >