Bihar Breaking News: एसएसपी के कार से शराब बरामद, बक्सर में अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर हमला

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

एसएसपी के कार से शराब बरामद

कलेर (अरवल). बिहार में शराबबंदी की सख्ती के बीच जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मेहंदिया थाने के बलिदाद स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार को लावारिस स्थिति में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार पर लदी 301 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. जब कार के नंबर की जांच की गयी तो गाड़ी हरियाणा के पलवल जिले के एसएसपी के नाम से रजिस्टर्ड मिली.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

बक्सर में अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर हमला

बक्सर/इटाढ़ी. इटाढ़ी थाने के खतिबा गांव में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस और सीओ पर शुक्रवार की देर शाम अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया. इस घटना में सीओ और थानाध्यक्ष समेत करीब आठ पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. सभी का इलाज पीएचसी में कराया गया. सभी को हल्की चोट लगी है. वहीं, इस मामले में सीओ के बयान पर तीन महिलाओं समेत 17 नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

सीवान में भीषण डकैती

सीवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में शुक्रवार की रात राजमिस्त्री मनन चौहान के घर में करीब आठ हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया. करकट के सहारे छत पर चढ़कर डकैत घर में घुस आये व बाहर जाने वाले रास्ते को अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद घर की महिलाओं को मारपीट कर बंधक बना लिया. घरवालों को बंधक बना 3.60 लाख की डकैती कर ली गयी और विरोध करने पर एक को गोली मार दी. पिता-पुत्री के सिर पर रॉड से वार कर जख्मी भी कर दिया.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

मूंगफली बिक्रेता को गोली मारने वालों की हुई पहचान

दीघा थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर मूंगफली बिक्रेता पर गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान पुलिस ने कर ली है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिसने दीघा, राजीवनगर और पाटलिपुत्र के कई इलाको में छापेमारी की है. मालूम हो कि बीते बुधवार की अहले सुबह अपने साले बिलाल के साथ दुकान पर सो रहे मो. मोहसिन को अपराधियों ने गोली मार दिया था. पुलिस ने स्थानीय लोगों को बदमाशों की तस्वीर दिखाई. जिसके बाद उनकी पहचान हो सकी. फिलहाल बदमाश अपने घरों में नहीं है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

राघोपुर में सेविका की मनमानी पर हंगामा

राघोपुर. राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 201 पर सेविका की मनमानी, पोषाहार नहीं वितरण करने को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. अभिभावकों ने सेविका पर कार्रवाई की मांग की.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

पटना में कोरोना विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना में शनिवार को 1956 नये कोरोना मरीज पाए गये हैं. जिला में एक्टिव मरीज की संख्या अब 7030 हो गयी है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

तारापुर में 6 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

मुंगेर: तारापुर प्रखंड के गनेली पंचायत में भाई बहन का रिश्ता शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

जातिगत जनगणना पर सियासत गरम

जातिगत जनगणना को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने जदयू पर हमला बोला है. जातिगत जनगणना को उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव का प्रयास बताया है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

बांका में एएनएम की हत्या

बांका में एक एएनएम की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है. एएनएम मीना देवी ड्यूटी करने फुल्लीडूमर जा रही थी. इस दौरान शुभूगंज में ऑटो से खींचकर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

बिहार में कोरोना का असर

बिहार में कोरोना के मामले बढ़े तो बिहार विधानसभा को भी बंद कर दिया गया है. राजद कार्यालय के गेट पर भी ताला लग गया है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

सहरसा में हथकड़ी समेत भागा आरोपित

सहरसा में एक आरोपित सदर अस्पताल से फरार हो गया. चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपित के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी और वो हथकड़ी के साथ ही फरार हो गया. महिषी थाना की पुलिस खोज में लगी है.

9:30 PM. 8 Jan 22 9:30 PM. 8 Jan

बिहार में जनता चुनेगी मेयर और डिप्टी मेयर 

बिहार में अब मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव का पैटर्न बदलने जा रहा है. सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है जिसके तहत अब वार्ड पार्षदों के बहुमत के बदले मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता ही करेगी. प्रदेश के 263 शहर की सरकार के मुखिया के चुनाव को लेकर अब तैयारी तेज होने लगी है. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद, नगर परिषद के सभापति व उप सभापति का भी चुनाव अब जनता ही करेगी.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

रेरा ट्रिब्यूनल में अब 15 तक ऑनलाइन सुनवाई

पटना. बिहार रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल में दर्ज मामलों की सुनवाई अब ऑनलाइन होगी. रेरा ट्रिब्यूनल ने कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चार जनवरी से 15 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन यानी वर्चुअल मोड में ही सुनवाई का निर्णय लिया है. इसको लेकर रेरा ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार विशाल कुमार ने नोटिस जारी कर दिया है.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

10 से होगी इंटर प्रैक्टिकल की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 का आयोजन तय समय पर 10 से 20 जनवरी तक होगा. 10 से 20 जनवरी 2022 तक प्रैक्टिकल परीक्षा सभी इंटर स्कूलों व कॉलेजों में कोविड-19 के गाइलाइन का पालन करते हुए आयोजित कर लेना होगा. प्रैक्टिकल परीक्षा में भी कॉपियों में स्टूडेंट्स का सभी डाटा प्रिंटेड रहेगा. जिस दिन जितने छात्र का प्रैक्टिकल परीक्षा ली जायेगी. प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल व कॉलेज के प्राचार्य अपने सुविधा अनुसार 20 जनवरी समाप्त कर लेंगे. परीक्षा के दौरान कोविड-19 के गाइलाइन का पालन करना होगा.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

बेऊर जेल के नौ बंदियों को भेजा गया भागलपुर जेल में

पटना बेऊर जेल के नौ बंदियों को छह माह के लिए भागलपुर के जुब्बा साहनी और केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. भागलपुर के केंद्रीय जेल में नंदन सिंह, पप्पू सिंह उर्फ हरिकांत सिंह, शिशुपाल कुमार व सन्नी यादव शामिल हैं. जबकि भागलपुर के जुब्बा साहनी जेल में मो सद्दाम, मो मुन्ना, नितीश कुमार उर्फ बजरंगी, विनायक व नीतीश यादव को भेजा गया है. अभी कुछ अन्य बंदियों को सुरक्षा के कारण से भागलपुर जेल भेजा जायेगा.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुये इंटरेक्शन सेशन किया स्थगित

पटना. संत जेवियर्स हाइ स्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए 14 जनवरी से इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूल की ओर से इंटरेक्शन सेशन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. स्कूल की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि स्कूल की ओर से वेबसाइट पर इंटरेक्शन की नयी तिथि की घोषणा की जायेगी. अभिभावकों से स्कूल की वेबसाइट www.stxavierspatna.in नजर बनाये रखने की सलाह दी गयी है.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

बेऊर जेल में छापेमारी, दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

बेऊर जेल में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक 100 बीएमपी जवानों के साथ कई पुलिस अधिकारी ने छापेमारी शुरू कर दी. ठंड के मौसम में सभी कैदी आराम कर रहे थे कि जेल में पहुंची पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की और चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया. ड्यूटी में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी पुष्पा कुमारी और रामशंकर राम काे लापरवाही के आराेप में जेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया.

12:02 PM. 8 Jan 22 12:02 PM. 8 Jan

एक चोर बाइक में लगाता था चाबी, तो दूसरा उड़ा देता था बाइक

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोरों से पूछताछ में पता चला कि चोरी के लिए इन सभी ने एक ऐसा तरीका अपना रखा था कि, जिससे लोगों को शक नहीं होता था. दरअसल गिरोह के हर एक चोर का अपना-अपना काम था. एक चोर चाबी लेकर घूमता रहता था और रेकी करने के बाद एक बाइक में चाबी लगाकर छोड़ देता है और वहां से निकल जाता था. फिर दूसरा चोर बाइक को तीसरे को दे देता है और तीसरा छोटी पहाड़ी पर राजू नाम के शख्स को सौंप देता था.

10:34 AM. 8 Jan 22 10:34 AM. 8 Jan

अय्याशी करते थे बाइक चोरी

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बाइक चोर के पास से चोरी की दो बाइक व मास्टर चाबी के गुच्छे भी बरामद हुए हैं, जिसमें कुल आठ चाबी लगी है. यह गिरोह पिछले तीन साल में 700 से अधिक बाइक चोरी कर चुका है. गिरोह बाइक को महज चार से पांच हजार में बेच देता था और उससे मिले पैसे से सभी अय्याशी करते थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >