Bihar Breaking News: मास्क नहीं पहनने पर रेलवे परिसर में प्रतिबंध, होगी दंडात्मक कार्यवाही

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

मास्क नहीं पहनने पर रेलवे परिसर में प्रतिबंध, होगी दंडात्मक कार्यवाही

पटना जंक्शन पर आरपीएफ ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर यात्रियों से मास्क लगाने को लेकर सचेत किया. लाउडर से यात्रियों को चेतावनी दी गई कि मास्क नहीं रहने पर उन्हें ट्रेनों व रेल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. निषेध के साथ-साथ दंडात्मक कार्यवाही भी की जायेगी.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

पटना एयरपोर्ट पर मिले चार पॉजिटिव

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की हुई कोरोना जांच में चार यात्री पॉजिटिव पाये गये. बाहर से आनेवाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट हुआ. कोरोना पॉजिटिव चारों यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया. पॉजिटिव यात्रियों को दवाइ की किट दी गयी. ज्ञात हो कि मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर 7 यात्रियों सहित कोरोना जांच करने वाली टीम के तीन सदस्य पॉजिटिव हुए थे.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए की लूट

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है. बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. हलई ओपी के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूर्यपुर गांव के पास यह वारदात हुई.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे हुए कोरोना संक्रमित

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

नालंदा में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, हादसे में 2 की मौत और 6 लोग जख्मी

नालंदा में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर में 2 की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 6 लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के महेशपुर में घटित हुई है.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

पटना के NMCH में कोरोना से 227 डॉक्टर और छात्र संक्रमित

बिहार की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच में कोरोना से 227 डॉक्टर और छात्र संक्रमित पाए गए है. वहीं, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में 8 डॉक्टर और छात्र कोरोना संक्रमित मिले है.

10:19 PM. 5 Jan 22 10:19 PM. 5 Jan

रेल पहिया कारखाना बेला के 10 कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

रेल पहिया कारखाना बेला दरियापुर में भी कोरोना संक्रमण की सूचना मिलने के बाद अन्य कर्मियों का टेंशन बढ़ गया है और कर्मी अब सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने लगे हैं. इस कारखाना में कार्यरत लगभग 915 कर्मियों में से अब तक 10 कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित कर्मियों में एक पदाधिकारी व नौ कर्मी शामिल हैं.

3:31 PM. 5 Jan 22 3:31 PM. 5 Jan

निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक स्थित राजस्व ऑफिस से उसकी गिरफ्तारी की गई है. कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम कर्मचारी को लेकर रवाना हो गई है. जिसके बाद यूज़ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

3:31 PM. 5 Jan 22 3:31 PM. 5 Jan

दरभंगा एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी उड़ान कैंसिल कोहरे और धुंध की वजह से नहीं उड़ सका एक भी विमान यात्रियों को हो रही है परेशानी

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

पटना साहिब गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम स्थगित

कोरोना के कारण गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पटना साहिब गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम स्थगित.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

अवधेश नारायण सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

3:31 PM. 5 Jan 22 3:31 PM. 5 Jan

पुलिस पर हमला मामले में FIR

कैमूर. कुदरा पुलिस पर हमला मामले में 14 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 1 जनवरी को शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी पुलिस, असामाजिक तत्वों ने किया था हमला.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

दो संक्रमित मरीजों की मौत

पटना. NMCH की जांच में कोरोना के 2 नये संक्रमित मरीज मिले. एक संक्रमित बख्तियारपुर और एक धनरूआ के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित हुई मौत. 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

बिहार कैबिनेट की बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गयी. कुल 6 एजेंडों पर लगी मुहर. कई मंत्रियों के संक्रमित होने के कारण सचिवालय में कम ही मंत्री पहुंचे.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

गलत वैक्सीन देने के मामले में अस्पताल उपाधीक्षक पद से हटाये गये

कोविड डोज में लापरवाही का बड़ा मामला नपे नालंदा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुजीत कुमार अकेला को पद से हटाया. सिविल सर्जन ने मामले पर की कार्रवाई

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

समस्तीपुर का पूसा सबसे ठंड

बिहार में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी पटना, पूर्णिया, दरभंगा में भीषण शीतलहर सुपौल और भागलपुर में भी शीतलहर जारी 24 घंटे में समस्तीपुर का पूसा सबसे ठंड

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में कई मंत्री ऑनलाइन जुड़े

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

विजय चौधरी भी संक्रमित

बिहार के शिक्षामंत्री विजय चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उनका टेस्ट रिपोर्ट भी आ गया है. नीतीश कैबिनेट के अब तक करीब आधा दर्जन मंत्रियों के संक्रमित होने की सूचना है.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

धार्मिक स्थल में भीड़ पर लगा प्रतिबंध

बढते कोरोना संक्रमण की वजह से बिहार सरकार ने धार्मिक स्थल समेत भीड़वाले वाले स्थान को बंद रखने का आदेश निकला है.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

पटना एम्स में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पटना एम्स में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. 7 जनवरी से ओपीडी सेवा के लिए नियम जारी. कोरोना संक्रमण के कारण एम्स का फैसला. हर विभाग में 50- 50 रजिस्ट्रेशन लिमिट.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

डिप्टी CM रेणु देवी, मंत्री सुनील कुमार कोरोना पॉजिटिव

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और सुनील कुमार समेत चार मंत्री कोरोना पोजिटिव हो गये हैं. सभी का टेस्ट रिपोर्ट आ गया है. ये सभी मंत्री अब आज होनेवाली कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होंगे.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

मगध विवि के दागी कुलपति अविलंब गिरफ्तार हों: मोदी

पटना. भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह मगध विवि के दागी कुलपति को तत्काल गिरफ्तार करे. उन्होंने कहा कि निगरानी विभाग के छापे में मगध विवि के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के विभिन्न परिसरों से करोड़ रुपये नकद और अकूत संपत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें बर्खास्त करने के लिए राज्य सरकार को पहल करनी चाहिए. इस मुद्दे पर राजभवन से बेहतर तालमेल होना चाहिए.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

कैबिनेट की मीटिंग से पहले सीएम नीतीश समेत सभी मंत्रियों की हुई कोरोना जांच

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई है. दरअसल आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में शामिल होने के पहले राज्य कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. सभी मंत्रियों का सैंपल लिया जा चुका है. और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही कैबिनेट में शामिल होने की इजाजत होगी.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

कुहासे में लिपटा बिहार, कई जिलों में शीतलहर

बुधवार की शुरुआत भीषण कुहासे से हुई. कल दोपहर में हल्की धूप निकली थी. शाम होते ही ठंड के असर की वजह से लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया. पटना, गया, पूरा, बांका, पूर्णिया, छपरा, फारबिसबंज समेत कई शहर कोल्ड डे की चपेट में रहा. राज्य में पटना में सबसे घना कुहासा छाया रहा. और इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी 100 मीटर थी. हालांकि दिन होते ही कुहासा छटा. हल्की धूप निकली पर शाम में फिर कुहासा छा गया.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

तेजस्वी की बेरोजगार यात्रा पर कोरोना का साया, टलेगा कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 14 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद तेजस्वी बिहार दौरे पर निकलने की तैयारी में थे. लेकिन में कोरोना वायरस की लहर ने तेजस्वी की सारी प्लानिंग को गड़बड़ कर दिया है. अब कहा जा रहा है कि ये यात्रा और रैली दोनों स्थगित की जा सकती है.

2:51 PM. 5 Jan 22 2:51 PM. 5 Jan

फॉर्म लेने निकली युवती को बदमाशों ने किया अगवा

पटना में नए पुलिस कप्तान के आने के बावजूद अब तक अपराधियों पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. मंगलवार को पटना के राजा बाजार इलाके से एक युवती को बदमाशों ने अगवा कर लिया. युवती घर से फॉर्म लेने के लिए निकली थी कि तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे राजा बाजार से उठा लिया. युवती को उठाने के बाद बाइक सवार उसे ग्रामीण इलाके की तरफ ले जा रहे थे लेकिन साहस का परिचय देते हुए युवती ने अपनी जान बचा ली.

8:35 AM. 5 Jan 22 8:35 AM. 5 Jan

न्यूनतम पारा 10 से नीचे, अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे के हालात

बिहार में हर दिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. वहीं हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और अन्य उत्तरी राज्यों से आ रही सर्द पछुआ हवा के आने और नमी की वजह से कुहासा के साथ साथ फिर कनकनी बढ़ गई है. आने वाले 2 दिनों तक पटना सहित पूरा भर कोल्ड डे की चपेट में रहेगा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ चुका है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >