Bihar Breaking News Live: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर मुकदमा

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
6:55 PM. 20 Jan 23 6:55 PM. 20 Jan

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर मुकदमा

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का समर्थन करने पर अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मुश्किलों से घिरने लगे हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ राज्य के जिलों में अबतक कई परिवाद दायर हो चुके हैं. अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मुंगेर सिविल कोर्ट में परिवाद किया गया है.

6:55 PM. 20 Jan 23 6:55 PM. 20 Jan

सुप्रीम कोर्ट में नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई दो हफ्तों के लिए टाल दिया है. बिहार सरकार द्वारा मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है, जिसके कारण जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ के समक्ष सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी गई है. सुप्रीम कोर्ट अब दो हफ्ते के बाद इस मामले पर सुनवाई कर सकता है.

6:55 PM. 20 Jan 23 6:55 PM. 20 Jan

रिटायर्ड IAS राजू गये जेल, पद पर रहते हुए घोटाले का है आरोप

रिटायर्ड IAS राजू को निगरानी कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया. राजू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उनपर पद पर रहते हुए घोटाले का आरोप है.

6:55 PM. 20 Jan 23 6:55 PM. 20 Jan

मधेपुरा में पप्पू यादव की पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार के मधेपुरा से निकल कर सामने आया है. जहां  बेखौफ अपराधियों द्वारा एक जाप नेता को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बिहार के मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र स्थित बघरा मोड़ के पास SH 58 पर दिन दहाड़े जाप प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक उर्फ पिंकु सिंह को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है. 

4:57 PM. 20 Jan 23 4:57 PM. 20 Jan

दरभंगा में लिपिक के घर IT का रेड

दरभंगा के लहरियासराय इलाके में IT का रेड चल रहा है. अभी तक 27 लाख कैश, 10 लाख के जेवरात और 40 जमीनों के दस्तावेद बरामद हुए हैं. इसके साथ ही करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला है.

4:57 PM. 20 Jan 23 4:57 PM. 20 Jan

रोहतास के सोन नहर से युवती का शव बरामद 

रोहतास में सोन नहर से एक युवती का शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने शव को बारे में पुलिस को सूचना दी थी. आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद किसी ने शव को नहर में फेंक दिया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

मोतिहारी में 6 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में 6 किलो चरस के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरमद चरस की कीमत लाखों रुपये की है. जानकारी के मुताबिक तस्करी नेपाल से की जा रही थी.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

नवादा में दम घुटने से 6 लोग हुए बेहोश, एक की मौत 

नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के छह लोग बेहोश हो गए. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य रात एक ही कमरे में दरवाजा बंद कर सोए थे. शुक्रवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोग घर पहुंचे. लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि सभी छह लोग बेहोश हैं. सभी को आसपास के लोगों ने सदर अस्पातल में भर्ती करावया. जहां एक महिला की मौत हो गयी है. दो अन्य की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

सीएम की समाधान यात्रा नालंदा पहुंची

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे. यहां सीएम ने रहुई में विकास कार्यों का जायजा लिया. सीएम के साथ कई मंत्री और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

मुजफ्फरपुर में पिकअप ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस गश्ती गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

समाधान यात्रा के तहत 22 जनवरी को नवादा पहुंचेंगे सीएम

समाधान यात्रा के तहत 22 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा आएंगे. सीएम के आगमनको लेकर जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियां कर रही है. आईटीआई मैदान में हेलिपैड का निर्माण कराया जा रहा है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

नवादा में ट्रक और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर

नवादा में ट्रक और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में दो किसान की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा. इधर, हादसे से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

पिकअप और स्कूल वैन की बीच जोरदार टक्कर 

पटना के बेली रोड फ्लाई ओवर पर पिक अप और स्कूल वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि स्कूल वैन में सवार स्कूल की शिक्षिकाओं को चोटें आयी है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

जातिय गणना को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवायी

सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार में जातीय गणना पर सुनवाई होगी. हिंदू सेना की ओर से बिहार में जातिय गणना पर रोक लगाने की याचिका दायर की गयी थी. बता दें कि बिहार सरकार अपने खर्च पर सूबे में जातिय गणना करवा रही है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

मधेपुरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में सरस्वती पूजा और प्रतिमा स्थापना पर रोक

मधेपुरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में सरस्वती पूजा और मूर्ति स्थापना पर रोक लगायी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य ने पूजा-पाठ या किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान पर यह रोक लगायी है. कॉलेज प्राचार्य के आदेश पर छात्रों में रोष का माहौल पनप रहा है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

भागलपुर में एक करोड़ से अधिक की प्रतिबंधित दवा बरामद

भागलपुर में स्पेशल पुलिस टीम ने एक करोड़ से अधिक की प्रतिबंधित दवा को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम यहां 24 घंटे से छापेमारी अभियान चला रही है. मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

2:06 PM. 20 Jan 23 2:06 PM. 20 Jan

किशनगंज रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को  पकड़ा

किशनगंज रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. चारों संदिग्धों से फिलाहल पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार चारों चोरी-छिपे भारत की सीमा में प्रवेश कर किशनगंज से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने की तैयारी कर रहे थे.

7:31 AM. 20 Jan 23 7:31 AM. 20 Jan

कल के बाद से तापमान में होगी बढ़ोतरी 

बिहार में कड़के की ठंड से अब जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक कल शनिवार के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. जिसके बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिलेगी. हालांकि आज शुक्रवार को मौसम की स्थिति लगभग जस की तस रहेगी. पटना की बात करें तो यहां सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन हो रहे हैं. जिससे दिन में ठंड महसूस नहीं हो रही है. इन सब के अलावे गया , बांका और भागलपुर का सबौर में आज शीतलहर का प्रकोप जारी रहा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >