Bihar Bandh Today: सेना में बहाली के लिए लाये गये नियम अग्निपथ के विरोध में तीसरे दिन बिहार के कई जिलों मे उग्र प्रदर्शन हुआ, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. पटना, बक्सर, लखीसराय, बिहारशरीफ, सासाराम, औरंगाबाद, आरा, समस्तीपुर समेत कई स्थानों पर उग्र युवाओं ने रेलवे को निशाना बनाया और कई ट्रेनों की बोगियो को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं, भाजपा नेता के घर व पार्टी के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की.
बिहार बंद का कई संगठनों ने दिया समर्थन
अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद के आह्वान को लेकर पुलिस की ओर से चाक चौबंद तैयारी की गयी है. राजद ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है. बिहार बंद का समर्थन राजद, आप पार्टी, वाम दलों, हम और विकासशील इनसान पार्टी समेत कई संगठनों ने भी दिया है. बिहार बंद के दौरान उत्पात और बढ़ने की आशंका है. इधर, बीजेपी ने प्रदर्शनकारियों को दंगाई बताते हुए विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. सरकार ने बिहार के 15 से अधिक जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है.
दो दिन में करोड़ों का कारोबार प्रभावित
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के क्रम में ट्रेनों में आगजनी व चक्का जाम के कारण करोड़ों का बाजार का कारोबार प्रभावित हो गया. इतना ही नहीं ट्रांसपोर्ट भी जगह-जगह एहतियात के तौर पर रुक गये. ऐसे में दो दिनों में करोड़ों रुपये तक कारोबार प्रभावित हो गया
Also Read: ‘बिहार बंद’ का ऐलान के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, अलर्ट पर रहेंगी अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां
ट्रेन परिचालन बंद रहने से डाकसेवा प्रभावित
अग्निपथ योजना के विरोध में जगह-जगह चल रहे हिंसक आंदोलन से ट्रेन सेवा प्रभावित है. इससे भागलपुर व बांका समेत बिहार के कई जिलों में डाक वितरण पर असर पड़ा है. पथ परिवहन निगम की बसों का आज नहीं होगा परिचालन अग्निवीर के खिलाफ विपक्षी दलों के शनिवार को बंद को लेकर पथ परिवहन निगम भागलपुर द्वारा निगम परिसर से पूर्णिया, कटिहार, तारापुर, लक्ष्मीपुर डैम, धोरैया और पटना के लिए बसों का का परिचालन नहीं होगा. वहीं शनिवार की शाम को लक्ष्मीपुर डैम, धोरैया और तारापुर के बसों का परिचालन नहीं होगा. वहीं शुक्रवार की शाम तारापुर, लक्ष्मीपुर डैम, और धोरैया के लिए चलने वाली बसों का परिचालन नहीं हुआ. दूसरी ओर पटना के लिए भी बसों का परिचालन नहीं होगा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, टेक-ऑटो, बॉलीवुड, बिजनेस, क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. हर दिन की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड कीजिए
प्रभात खबर ऐप.
