Bihar Breaking News Live: भूपेंद्र यादव पहुंचे पटना, विप सीट पर करेंगे नीतीश कुमार से मुलाकात
Copied link
Bihar Band Live Updates: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा प्रक्रिया विरोध में छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदर्शन किया और ट्रेनों को बाधित करने के साथ सड़क पर टायर जलाया. बंद के दौरान नेता सड़क पर दिखे, लेकिन छात्र नदारद रहे.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
मुखिया गिरफ्तार
मोतिहारी- मुखिया पद का शपथ ग्रहण करने पहुंचे विजय साह को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 मामलों में आरोपी है झौआ राम पंचायत का नवनिर्वाचित मुखिया
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार
पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग का मामला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
दोस्त को मारी गोली
भागलपुर में मामूली विवाद को लेकर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली. युवक गंभीर रुप से घायल. बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव की घटना.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
अपराधियों ने मारी गोली
जमुई- झाझा विधायक दामोदर रावत के साले को अपराधियों ने मारी गोली, नगर थाना क्षेत्र के सिरचन्द नवादा इलाके में वारदात, पुलिस मामले की जांच में जुटी.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
बाइपास जाम कर राजद नेताओं ने किया प्रदर्शन
फुलवारीशरीफ. बेऊर मोड़ पर राष्ट्रीय जनता दल के पटना जिला मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने रेलवे परीक्षा में धांधली के विरोध में जम कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. वहीं जगनपुरा मोड़ खेमनीचक मोड़ और नंदलाल छपरा के पास बाइपास जाम कर राजद कार्यकर्ताओं और छात्रों के जत्थे ने प्रदर्शन किया. जगनपुरा मोड़ के पास सुबह से ही छात्र सड़क पर आ गये और जम कर विरोध प्रदर्शन किया. यहां राजद के नेताओं के साथ-साथ कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर बिहार बंद का समर्थन किया.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
राजगीर में शराब पार्टी करने के आरोपित बिद्युत कार्यालय अधीक्षक निलंबित
पटना. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने राजगीर में शराब पार्टी करने के आरोपी विद्युत कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल मुंगेर होगा. कंपनी के मुताबिक कार्यालय अधीक्षक के विरुद्ध शराब पीने एवं रखने के आरोप में राजगीर थाने में 19 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलायी जायेगी.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा
नालंदा- सरमेरा प्रखंड के हुसैना पंचायत में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा, चार अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया, बिहारशरीफ एसडीओ ने जांच के दौरान मामले का किया खुलासा
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
रालोजपा का मिलन समारोह अब 30 को
पटना. बिहार बंद के चलते राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में शुक्रवार को विभिन्न पार्टियों के नेताओं का मिलन समारोह स्थगित हो गया. प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि अब यह कार्यक्रम 30 जनवरी (रविवार) को प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव की उपस्थिति में होगा.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
छात्रा को मारी गोली
सुपौल. ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली. पीपरा थाना क्षेत्र के कटैयामाहे की घटना. निजी अस्पताल में छात्रा का चल रहा है इलाज.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
बीपीआरओ को अभ्यर्थियों ने बनाया बंधक
बीपीआरओ को अभ्यर्थियों ने बनाया बंधक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर हाईस्कूल का मामला, शिक्षक नियोजन काउंसलिंग में गड़बड़ी का आरोप.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
लूट से बचा एटीएम
पटना के कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर अपराधियों ने गैस कटर से ATM को पूरी तरह काट डाला. हालांकि ATM का अलार्म बज उठा और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ये आवाज सुन ली.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
मांझी ने किया विशेष राज्य के मुद्दे पर जदयू का समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के लिए विशेष दर्जा की जेडीयू की मांग एकदम सही है, नीति आयोग की रिपोर्ट से सबकुछ साफ हो जाता है, पीएम से सहयोग की उम्मीद है, इस मुद्दे पर सभी दल मिलकर काम करेंगे.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
जीतनराम मांझी ने बताया बंद को सफल, बोले- छात्र ने शांतिपूर्ण तरीके से दिया सरकार को संदेश
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का बंद को लेकर बयान, ‘छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सरकार को साफ संदेश दिया है, पहले छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा जो हुई उसमें कोई और लोग रहे हैं, छात्रों का बिहार बंद सफल रहा है’
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह नहीं करेंगे यूपी में जदयू का प्रचार
जदयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी. नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह का नाम नहीं. 15 स्टार प्रचारकों का नाम लिस्ट में शामिल. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक राजीव रंजन सिंह, केसी त्यागी, उपेंद्र कुशवाहा रामनाथ ठाकुर, उमेश कुशवाहा, हर्षवर्धन सिंह.
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
पटना हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब
पटना हाईकोर्ट ने कथित रूप से बिना किसी टेंडर और पब्लिक नोटिस के मैन पॉवर आपूर्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और आयुष के डायरेक्टर से जवाब तलब किया
2:54 AM. 29 Jan 222:54 AM. 29 Jan
धान की ढेर में लगाई आग
जमुई में दबंगों ने का कहर. धान की ढेर में लगाई आग. विरोध करने पर महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास. नगर थाना क्षेत्र की घटना.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
पटना के कई सड़कें रही जाम
पटना में सुबह से ही सड़कों पर आरजेडी के कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे है. सड़कों पर टायर जलाते हुए नारेबाजी किये गये. कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जाम किया है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
जहानाबाद में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया जाम
जहानाबाद में बिहार बंद के समर्थन में भाकपा माले और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया. लोगों से बिहार बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं. जहानाबाद के अरवल मोड़ , काको, मखदुमपुर समेत अन्य जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
वैशाली में भी सड़क जाम
बिहार बंद का असर वैशाली जिले में भी देखने को मिला. वैशाली में RJD कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाकर चक्का जाम किया है. इसके साथ ही मोदी और नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका गया. गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
दमनात्मक कार्रवाई न करें करे प्रशासन: सुशील मोदी
राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि छात्रों और शिक्षक पर प्रशासन दमनात्मक कर्रवाई नहीं करे. उन्होंने कहा कि आज से प्रदर्शन राजनीतिक हो गयी है. आज प्रदर्शन विपक्षी पार्टियां कर रही है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
शिवहर में महागठबंधन के नेताओं ने बंद करायी दुकानें
शिवहर में महागठबंधन के नेताओं विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के सभी दुकानों को बंद कराया. इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड में तोड़फोड़
बिहार की राजधानी पटना में एआईएसएफ (AISF) के छात्रों द्वारा जमकर हंगामा किए जाने की खबरें सामने आ रही है. गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड में तोड़फोड़ की सूचना मिल रही है. इस दौरान पुलिस छात्रों को हटाने के प्रयास में जुटी है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे डाक बंगला बंगला चौराहा
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
डाक बंगला चौराहा पर अभी यहां ना जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. छात्र संगठन से जुड़े हुए आयशा और जाप के छात्र नेताओं ने डाक बंगला चौराहा को पूरी तरह से जाम कर दिया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
बक्सर NH-84 हाइवे जाम
बक्सर के NH-84 हाइवे को छात्रों ने जाम कर दिया है. छात्रों ने इस हाइवे पर आगजनी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
पटना के डाक बांग्ला चौराहा पर बवाल, पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों में भिड़ंत
पटना के डाक बांग्ला चौराहा में एक छात्र नेता को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बवाल शुरू हो गया. हालात को काबू करने के प्रयास में पुलिस जुटी है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
डाक बांग्ला चौराहे के आसपास की सभी दुकानें बंद
बिहार बंद का असर पटना के चारों तरफ दिखने लगा है. डाकबंग्ला चौरहा के आसपास के सभी दुकानें बंद है. प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के डर से सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
खगड़िया में छात्रों ने NH-31 किया जाम
आज बिहार बंद के दौरान पटना समेत पूरे राज्य में छात्र प्रदर्शन कर रहे है. इधर, खगड़िया में छात्रों ने NH-31 जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. वहीं, छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमें के खिलाफ AISF, NSUI, RJD के छात्र संगठन ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
प्रदर्शनकारियों ने किया बाढ़ रेलवे ट्रैक जाम
बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना की सड़कों पर राजनीतिक नेता व र्कायकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इधर, छात्रों ने बाढ़ रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन कर रहे है. भागलपुर इंटर सिटी ट्रेन राेककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
डाकबग्ला चौराहे पर बवाल शुरू
बिहार बंद के दौरान पटना के डाकबग्ला चौराहे पर बवाल शुरू हो गया है. पुलिस और छात्र नेता के साथ भिड़ंत हो गयी. इस दौरान एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद आंदोलनरत छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने क लिए सड़कों पर टायर जला रहे और नारेबाजी की.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
पटना के डाक बंग्ला चौराहे पर पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिरा
बिहार बंद के समर्थन में छात्र पटना के डाक बंग्ला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इस दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गया. प्रदर्शनकारियों ने आनन-फानन में उठाकर पुलिस की गाड़ी में डालकर पीएमसीएच पहुंचाया.
8:21 PM. 28 Jan 228:21 PM. 28 Jan
विरोध प्रदर्शन
पटना के डाक बंग्ला चौराहे पर जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद है. बाढ़ में RRB-NTPC परीक्षा में धाधली को लेकर अभ्यार्थियों ने सवेरा चौक के पास हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इसके साथ ही टायर जलाकर नारेबाजी भी कर रहे है.
4:46 PM. 28 Jan 224:46 PM. 28 Jan
सहरसा में सड़क पर उतरे महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता
बिहार बंद को लेकर सहरसा में छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरकर महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इस दौरान केंद्र सरकार और रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.
4:46 PM. 28 Jan 224:46 PM. 28 Jan
पटना-भिखना पहाड़ी में RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा
बिहार बंद को लेकर पटना के भिखना पहाड़ी में RJD कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर हंगामा कर रहे है. आज कई राजनीतिक दल छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरकर साथ दे रहे हैं.
4:46 PM. 28 Jan 224:46 PM. 28 Jan
बिहार बंद के समर्थन में उतरी जाप
बिहार बंद के समर्थन में जाप के छात्रों ने अशोक राजपथ जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे है.
4:46 PM. 28 Jan 224:46 PM. 28 Jan
छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद
छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद है. बिहार बंद को लेकर दरभंगा में आंदोलनकारियों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन कर रहे है. इधर पटना में भी चक्का जाम है. पटना के राजपथ को जाप एवं दूसरे संगठन से जुड़े छात्रों ने जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं.
3:53 PM. 28 Jan 223:53 PM. 28 Jan
पटना में सड़कें जाम
पटना में विरोध प्रदर्शन जारी है. आज बिहार बंद के समर्थन में कई सियासी दलों ने राजधानी की सड़कों को ब्लॉक कर दिया. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने क लिए सड़कों पर टायर जलाकर नारेबाजी कर रहे है.
3:53 PM. 28 Jan 223:53 PM. 28 Jan
छह कोचिंग संचालकों समेत 48 नामजद, 34 अभ्यार्थी गिरफ्तार
बिहार में तोड़फोड़, आगजनी और रेलवे संपत्ति को नुकसान के बाद प्रशासन सख्त दिखा. राज्य भर में 48 नामजद और 3975 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नामजदों में पटना के खान सर समेत छह कोचिंग संचालक भी शामिल है. पटना में आठ और गया व सीतामढ़ी में 13-13 अभ्यार्थियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
3:53 PM. 28 Jan 223:53 PM. 28 Jan
खान सर ने छात्रों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की
खान सर ने यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर छात्रों से आज प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अब राहत का संकेत मिल रहा है. सुशल मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि रेल मंत्री से बातचीत हो गयी है. अगली परीक्षाएं स्थगित होगी. वहीं, एनटीपीसी के साढ़े तीन लाख और रिजल्ट जोड़े जाएंगे. ग्रुप डी की एक ही परीक्षा होगी. छात्र किसी भी प्रकार के रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं.
2:41 PM. 28 Jan 222:41 PM. 28 Jan
बंद के समर्थन में उतरे राजद, कांग्रेस समते कई दल
रेलवे अभ्यर्थियों द्वारा राजेंद्रनगर टर्मिनल व भिखना पहाड़ी पर उग्र प्रदर्शन, पत्थरबाजी और आगजनी करने के बाद आज शुक्रवार को बिहार बंद करने का आह्वान किया है. छात्रों द्वारा बिहार बंद का समर्थन महागंठबंधन समेत तमाम राजनीतिक कर रही है. गुरुवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फरेंस कर महागठबंधन ने बंद को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की. इस दौरान राजद, माले, सीपीआइ, सीपीएम और कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रतिनिधि एवं उनके प्रमुख नेता मौजूद रहे.
2:41 PM. 28 Jan 222:41 PM. 28 Jan
छात्रों के साथ राजनीतिक दल
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आंदोलन को अभी नैतिक समर्थन है. अगर छात्रों का दमन किया गया, तो पार्टी हर संभव विरोध करेगी. सीपीआइ के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड की मनमानी से छात्र परेशान है. अब पुलिस की ज्यादती पर लगाम जरुरी है. सीपीएम नेता अवधेश पांडेय ने भी कहा कि छात्रों के साथ की जा रही. ज्यादती पर पार्टी उनके साथ है. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है युवाओं के साथ छलावा है.
मुख्य बातें
Bihar Band Live Updates: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा प्रक्रिया विरोध में छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदर्शन किया और ट्रेनों को बाधित करने के साथ सड़क पर टायर जलाया. बंद के दौरान नेता सड़क पर दिखे, लेकिन छात्र नदारद रहे.