Bihar Assembly Protest: बिहार में सड़क ही नहीं, सदन में भी जबरदस्त हंगामा, विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने मचाया उत्‍पात, मर्यादा तार-तार

Bihar Assembly Protest: बिहार की सियासत में मंगलवार को सड़क से सदन तक सिर्फ हंगामे की ही गूंज रही. पहले राजद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के नाम पर सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया तो वहीं सदन में विपक्ष के नेताओं ने उत्पात मचाया. इस दौरान राजद के कई नेताओं ने सदन की मर्यादा को तार तार कर दिया. विधानसभा में मंगलवार को दोनों पालियों में जबरदस्त हंगामा हुआ.

Bihar Assembly Protest: बिहार की सियासत में मंगलवार को सड़क से सदन तक सिर्फ हंगामे की ही गूंज रही. पहले राजद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के नाम पर सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया तो वहीं सदन में विपक्ष के नेताओं ने उत्पात मचाया. इस दौरान राजद के कई नेताओं ने सदन की मर्यादा को तार तार कर दिया.

विधानसभा में मंगलवार को दोनों पालियों में जबरदस्त हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्टर टेबल पर कुर्सियां फेंकी. भारी हंगामे के कारण प्रश्नकाल को स्थगित करना पड़ा. 12 बजे जब फिर शून्य काल शुरू हुआ तो विपक्ष का हंगामा और तेज हो गया. सदन को फिर स्थगित करना पड़ा. भोजनावकाश के बाद जब सदन पुन: शुरू हुआ तो विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए रिपोर्टर टेबल पर चढ़ गए. इस दौरान तेजस्वी यादव भी सदन में मौजूद थे.

तेजस्वी यादव ने सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार पुलिस ने विशेष सशस्त्र विधेयक 2021 को काला कानून बताते हुए सदन में इसका विरोध जताया. इसके बाद सदन की कार्यवाही को फिर स्थगित किया गया. सारा बवाल मंगलवार को विधानसभा में पेश पुलिस अधिनियम बिल 2021 को लेकर हुआ. राजद, कांग्रेस और भाकपा (माले) ने इस विषय पर कार्यस्थगन दिया था. उनकी मांग थी कि विधानसभा में सभी कार्य को स्थगित कर इस पर चर्चा की जाए.

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यस्थगन को अपनी मंजूरी नहीं दी. राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखे. रिपोर्टर टेबल पर चढ गए और खुद को विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया और पुलिस अधिनियम बिल 2021 को वापस भी ले लिया. हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था.

हंगामा इस तरह बढ़ा कि विपक्ष के सदस्य रिपोर्टर टेबल पलटने लगे. कई मार्शलों ने तब मोर्चा लिया और रिपोर्टर टेबल को पलटने से बचाया. सदन स्थगन के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अपने चैंबर में जा रहे थे तो तीनों दरवाजों को कैप्चर में करके राजद विधायक धरना पर बैठ गए.

Also Read: Bihar Assembly Protest: RJD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दी चुनौती, कहा- चलाओ गोली मर्द हो तो…

Posted by: Utpal Kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Utpal Kant

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >