72 की उम्र में 24 हजार फीट पर उड़ान, बिहार के कपिलदेव रावत ने रचा नया इतिहास

72 साल के बिहार के कपिलदेव रावत ने 24,000 फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अपने बच्चों के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर उन्होंने यह साहसिक कारनामा अंजाम दिया.

Kapildev Rawat paragliding बिहार के 72 वर्षीय बुजुर्ग ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे उनकी उम्र महज एक आंकड़ा साबित होकर रह गई है. बिहार के जमुई जिले के रहने वाले कपिलदेव रावत ने हिमाचल प्रदेश में करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर नई उपलब्धि हासिल की है. इतनी अधिक ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करने वाले कपिलदेव रावत बिहार के उम्रदराज लोगों के उस खास समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़कर कुछ अलग करने का जज्बा दिखाया है. इस उपलब्धि की खास बात यह है कि उनके इस रोमांचक सफर के पीछे उनके बच्चों का प्रोत्साहन और हौसला सबसे बड़ी ताकत रहा.

आसमान को करीब से महसूस किया

हिमाचल की वादियों में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने के बाद कपिलदेव ने कहा कि इस दौरान उन्होंने आसमान को बेहद करीब से महसूस किया. उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग का अनुभव उनकी जिंदगी के सबसे अद्भुत और यादगार पलों में शामिल हो गया है. उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी परिवार का साथ मिलने की वजह से ही वह यह सब कर पाए हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

उम्र को मात देता हौसला

कपिलदेव ने कहा कि अगर इस उम्र में भी परिवार का साथ और हौसला मिले तो इंसान किसी भी चुनौती को स्वीकार कर सकता है. अपनी उड़ान के पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आसमान में उड़ते समय रोमांच के साथ उन्हें एक अलग तरह की खुशी और भावुकता भी महसूस हुई.

अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कपिलदेव भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रोत्साहन और सहयोग के बिना उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता. उन्होंने कहा, ''भगवान हर माता-पिता को ऐसे ही संस्कारी, सहयोगी और हौसला बढ़ाने वाले बच्चे दें.'' 

Also Read : बिहार MLC चुनाव से पहले टूटा महागठबंधन? RJD के 6 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >