फाइल-22-प्रखंड कार्यालय परिसर से नाजिर की बाइक चोरी

प्रखंड कार्यालय परिसर से नाजिर की बाइक चोरी

सिमरी. स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर से अंचल नाजिर की एक बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की अपराह्न दो बजे की है. अंचल नाजिर उपेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया की बाइक अंचल कार्यालय के समीप पार्क कर कार्यालय के काम में व्यस्त था. अचानक जब गाडी के तरफ नजर पडी तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद चोरी गयी बाइक का सुराग नहीं लग पाया तो अन्य कर्मी व अधिकारी को घटना की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >