Video Bhojpuri Web Series: 'पकडुआ बियाह' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप ये वेब सीरीज

सीरीज की कहानी समाज के उस गंभीर समस्या को दिखाने का एक सार्थक प्रयास है, जिसके तहत कम उम्र और बिना मैच के अंजान लोगों से जबरन शादी कर दी जाती थी.

भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ का ट्रेलर सोमवार को पटना में रिलीज हो गया. रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, विनीत विशाल, अंकुश राजा अभिनीत यह फिल्म अपने विषय को लेकर एक मुखर अभिव्यक्ति है, जो हर किसी के दिल को झकझोर कर रख देगा. सीरीज की कहानी समाज के उस गंभीर समस्या को दिखाने का एक सार्थक प्रयास है, जिसके तहत कम उम्र और बिना मैच के अंजान लोगों से जबरन शादी कर दी जाती थी. इसी कहानी पर अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता को लेकर यह वेब सीरीज है, जो कि 10 दिसंबर को स्ट्रीम होगा.

इस सीरीज का निर्माण अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स द्वारा की गयी है. इसके निर्देशक विकास तिवारी हैं. वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ को लेकर विकास तिवारी ने बताया कि इसका ट्रेलर अब पब्लिक डोमेन में है. लोगों को यह पसंद भी आ रही है. हमारी कोशिश रही है कि हम एक संवेदनशील विषय के साथ एक सार्थक कहानी दर्शकों के बीच रखें. उन्होंने कहा कि वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ हर मायने में पावर फुल मनोरंजन वाला है. इससे हर कोई कनेक्ट कर पाएगा. यह मनोरंजन के साथ रूढ़िवादी विचारों पर कड़ा प्रहार करने वाला सीरीज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >