Bhojpuri Song: Akshara Singh का 'कोरा में आजा छोरा' हुआ वायरल, कातिलाना अदा देख आया पसीना, देखें वीडियो

Bhojpuri अभिनेत्री Akshara Singh का एक गाना अचानक तेजी से वायरल हो रहा है. गाने का बोल है कोरा में आजा छोरा... इस गाने में अभिनेत्री बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं. उनकी आवाज का जादू उनके फैंस को दिवाना बना रही है.

Bhojpuri अभिनेत्री Akshara Singh अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ दर्शकों को एक बार फिर से अपना दीवाना बना लिया है. भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा का गाना कोरा में आजा छोरा में उनके आवाज का जादू चल रहा है. बता दें कि अक्षरा सिंह बेहतरीन अदाकारा होने के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दमदार गायकी से लाखों दर्शकों के दिल पर राज किया है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. अक्सर वो अपने ग्लैमरस में फोटो को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

बिग बॉस से मिली अच्छी पॉपुलैरिटी

अक्षरा सिंह हाल में ही बिग बॉस में भी नजर आयी थीं. इसके बाद उनके फैंन बेस में काफी इजाफा. यहां से इनके लिए बॉलीवुड का भी रास्ता खुला. मगर वो फिल्मों और वीडियो एल्बम के स्लेक्शन में काफी सावधानी रखती हैं. हाल ही में अक्षरा का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे गाने का टाइटल कोरा में आजा छोरा रखा गया है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनेल पर लांच किया है. वो ज्यादातर अपने गानों को अपने चैंनल पर ही रिलीज करना पसंद करती हैं. इससे उनके चाहने वालों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा.

7 मिलियन बार देखा गया वीडियो

अक्षरा सिंह के गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखा है. गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. इस गाने को डायरेक्ट पंकज सोनी ने किया है. अक्षरा के गाने के अभी तक 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. वहीं 81 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है. गाने में अक्षरा के फैंस ने उनके तारिफों के पूल बांधें हैं. फैंस ने अक्षरा के ग्लैमस और आवाज दोनों की तारीफ की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >