Bhojpuri Film: खेसारी के ‘बोल राधा बोल’ फिल्म का आज ट्रेलर हुआ रिलीज, मेघा श्री के साथ है रोमांस का तड़का

खेसारी लाल यादव के फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. खेसारी का हिट वाला जलवा इस फिल्म में भी बरकरार रहेगा.

पटना. भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) के स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) सबसे चर्चित अभिनेता हैं. उनको चाहने वाले करोड़ों फैंस हैं. खेसारी लाल यादव के फिल्मों और गानों का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव के नया फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म का नाम ‘बोल राधा बोल’ ( Bol Radha Bol ) है. इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है. रिलीज के कुछ घंटे बाद ही लाखों लोगों ने इसके ट्रेलर को देख चुके हैं.

खेसारी और मेघा श्री की जोड़ी है परफेक्ट

खेसारी लाल यादव के फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म के लीड में खेसारी लाल यादव हैं. वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर ‘बोल राधा बोल’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. इसे आज सुबह 7 बजे रिलीज किया गया है. फिल्म में खेसारी के साथ मेघा श्री भी हैं. वो भोजपुरी के फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. इनको भोजपुरी फैंस बहुत प्यार करते हैं.

‘बोल राधा बोल’ ( ‘Bol Radha Bol)   के ट्रेलर

फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. खेसारी के फैंस इसे खूब पंसद कर रहे हैं. ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी कर रहे हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री के केमिस्ट्री देखने को मिलेगा. दोनों के रोमांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटो में लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक भी मिल चुका है.

खेसारी का ये गाना भी है हिट

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के साथ साथ बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं. उनका अब एक और गाना रीलीज हुआ है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. खेसारी का नया गाना 500 में का का करबू लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने में खेसारी एक्ट्रेस हनी बी के साथ दिख रहे हैं. यूट्यूब पर फैंस द्वारा ये वीडियो अब तक मिलियन में देखा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >