भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बताया कैसे लड़के से करेंगी शादी, कभी पवन सिंह के साथ थी हिट जोड़ी

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए बताया था की वह कैसे लड़के से शादी करना चाहती है. अक्षरा सिंह ने कहा की उनके फैंस चाहते हैं की वह शादी कर ले पर अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है.

भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों के साथ साथ अकसर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह से अक्षरा सिंह के एक वक्त बहुत ही मधुर रिश्ते थे. यह बात इनके फैंस भी बहुत अच्छे से जानते हैं लेकिन अब इन दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. अक्षरा सिंह भी कई बार अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक में बोल चुकी हैं.

शादी का नहीं है अभी कोई प्लान 

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए बताया था की वह कैसे लड़के से शादी करना चाहती है. अक्षरा सिंह ने कहा की उनके फैंस चाहते हैं की वह शादी कर ले पर अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज अपनाते हुए यह भी कहा की बताइए अगर मैंने शादी कर ली तो मेरे बाकी फैंस का क्या होगा.

कैसे लड़के से करेंगी शादी 

अक्षरा सिंह ने बताया की उन्होंने अपनी ज़िंदगी में अभी तक जो हासिल किया है वो बहुत ही संघर्ष के साथ किया है. इसीलिए वो ऐसा जीवनसाथी चाहती है जो अपनी जिंदगी में मेहनत और संघर्ष करना जानता हो. बता दें कि एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी हिट हुआ करती थी, लेकिन अब वैसी बात नहीं रही. बताया जाता है कि पवन सिंह द्वारा दूसरी शादी करने के बाद से दोनों की दूरियां बढ गई हैं.

Also Read: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का पूल में मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम
हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़ी रहेंगी

अक्षरा सिंह ने बातचीत में यह भी बताया कि वो भोजपुरी फिल्म में बेहतर काम कर नाम कमाने के बाद भी आज तक अपने को एक आम आदमी मानतीं है. उन्होंने कहा कि वह दुनिया में कहीं भी चली जाएंगी मगर भोजपुरी को नहीं भुलेंगी. वह अपने संस्कारों, परिवेश को कभी नहीं भूल सकती हैं. अक्षरा सिंह आगे कहती हैं कि वह हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़ी रहेंगी और उन्हें यूपी-बिहार का होने पर गर्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >