Bihar Flood News: भोजपुर में गंगा के रौद्र रूप ने मचानी शुरू की तबाही, गंगा में विलीन हो रहें मंदिर और मकान

Bihar Flood News: भोजपुर में गंगा के रौद्र रूप ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. मंदिर और मकान गंगा में विलीन हो रहें.

Bihar Flood News
दीनानाथ मिश्रा
बिहार के भोजपुर जिले में गंगा के रौद्र रूप ने तबाही मचानी शुरू कर दी है, जहां गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रहे वृद्धि का असर जिले के बड़हरा और शाहपुर प्रखंड में काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है. सोमवार की सुबह गंगा की तेज लहरों के बीच कटाव से शाहपुर जवईनिया गांव के काली मंदिर और एक पक्का मकान सहित कई पेड़ पौधे देखते ही देखते गंगा की धारा में विलीन हो गई. इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों ने खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

गंगा में विलीन हो रहें मंदिर और मकान

जिसके बाद से गंगा में विलीन हो रहें मंदिर और घर को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कई लोग इस खौफनाक मंजर के लिए सरकार और सिस्टम को कोस रहे हैं तो वहीं गंगा के प्रलयकारी रुप देखकर वहां के स्थानीय ग्रामीण घर बार छोड़कर जवईनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शरण लिए हुए हैं. इससे पूरे इलाके में अफ़रा-तफरी मच गई है. बात अगर भोजपुर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर की करें तो गंगा खतरा के निशान 53.6 सेंटीमीटर को पार कर 53.40 सेंटीमीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर के ऊपर से बह रही है. हालांकि गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जीओ बैग को बिछाकर कटाव को फिलहाल रोकने की कोशिश की जा रही है.

बाढ़ की चपेट में कई गांव

बाढ़ की चपेट में आने से जवईनिया गांव निवासी बिनोद यादव का पक्का मकान और गांव की काली मंदिर विलीन हो चुका है, जबकि बाढ़ से घिरे बड़हरा प्रखंड के नेकनाम टोला गांव निवासी हरदेव राय की मानें तो गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बाढ़ की वजह से खाना पीना और जो दिनचर्या की चिजे है उसकी किल्लत हो गई है.

Also Read: Bihar Flood News: पटना में गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, दियारा के सात पंचायत जलमग्न

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि

जबकि उसी क्षेत्र के बिटेश्वर यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे हमारे गांव में कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हमारे बाल बच्चे और पूरा परिवार डर की वजह से रात भर सो नहीं पा रहे हैं कि कब गंगा का पानी घर तक पहुंच जाएं और गंगा की धारा में कहीं हम लोग विलीन ना हो जाएं. बहरहाल गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गंगा तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >