Bhojpur News: भोजपुर के विभिन्न पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

Bhojpur News: राजपुर पंचायत पहुंचे प्रभारी मंत्री, जन शिकायतों के त्वरित निवारण पर दिया जोर

Bhojpur News:(आशुतोष पाण्डेय) भोजपुर जिले के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड के राजपुर पंचायत में आयोजित शिविर में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह भोजपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री अरूण शंकर प्रसाद शामिल हुए.

मंत्री के आगमन पर भोजपुर पुलिस द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी ली.

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम में जिलाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिविर की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

जिले के अन्य पंचायतों में भी इसी तरह सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को सरल और सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित निवारण करना है.

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। लोगों ने इस पहल को जनहित में उपयोगी बताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >