लाखों की संपत्ति खाक

हादसा. मटुकपुर पंचायत के सरपंच के घर लगी आग बड़हरा : बड़हरा प्रखंड के मटुकपुर पंचायत के सरपंच के घर आग लगने से पूरा सामान जल कर खाक हो गया. समान जलने के साथ घर भी आग की भेंट चढ़ गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. घटना के […]

हादसा. मटुकपुर पंचायत के सरपंच के घर लगी आग

बड़हरा : बड़हरा प्रखंड के मटुकपुर पंचायत के सरपंच के घर आग लगने से पूरा सामान जल कर खाक हो गया. समान जलने के साथ घर भी आग की भेंट चढ़ गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद पूरा परिवार काफी दुखी है. आभूषण और समान सहित नकदी भी जल कर खाक हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ घर में सोये हुए थे. इसी बीच शनिवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. जब तक परिजन संभल पाते आग की लपटें तेज हो गयी. आग लगने की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. गांव के लोग मौके पर जुट गये और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया. परिजनों ने बताया कि सभी सामान देखते- ही- देखते धू-धू करके जल गया.
लाख रुपया नकद, गहना, वस्त्र, अनाज जल कर राख हो गया. खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. सरपंच शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद किसी भी प्रकार की न तो सहायता मिली है और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी जायजा लेने पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >