बरातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी

हादसा . सहार के कनपहरी से बरात गयी थी ब्रह्मपुर के बड़की दियां दो दर्जन बराती जख्मी स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ हादसा आरा : बरात लेकर लौट रही एक बस चंदवा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दो दर्जन से अधिक बराती जख्मी हो गये. घटना के […]

हादसा . सहार के कनपहरी से बरात गयी थी ब्रह्मपुर के बड़की दियां

दो दर्जन बराती जख्मी
स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ हादसा
आरा : बरात लेकर लौट रही एक बस चंदवा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दो दर्जन से अधिक बराती जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल पांच की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी है. घटना का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जाता है.
बताया जा रहा है कि सहार थाना क्षेत्र के कनपहरी गांव निवासी गांव निवासी काशी नाथ राय उर्फ लल्लू राय के बेटे रंजीत का बरात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की दियां गांव में गया हुआ था. लौटने के क्रम में चंदवा सूर्यमंदिर के समीप बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण बस गड्ढे में पलट गयी और उसमें सवार दो दर्जन से ऊपर बराती जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भरती कराया गया.
इन लोगों की हालत है गंभीर : जानकारी के अनुसार घायलों में कनपहरी गांव निवासी संजय राय, दिनेश राय, मिथिलेश कुमार राय, जुनेश्वर राय, शशिभूषण राय, अशोक राय, रामनिवास राय, सुशील राय, मुटुर साव, कृष्णा राय, सत्यनारायण राय, संजय राय, राजा राम साव, धीरज कुमार, सूरजमान सिंह, जितेंद्र राय दुलमचक, चके निवासी अनिल राय, नारायण राय, एकवारी निवासी सोनू कुमार, कनपहरी निवासी अमित कुमार, रवींद्र राय तथा मुकेश कुमार बताये जाते हैं. जिनमें गंभीर रूप से जख्मी पांच लोगों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. लोगों की भीड़ जुट गयी थी.
ड्राइवर की चालाकी से टला बड़ा हादसा : शनिवार को हादसे का शिकार हुआ बरातियों से भरा बस ड्राइवर की चालाकी के कारण बड़ा हादसा होते- होते टल गया.
हुआ यूं कि चंदवा गांव के समीप बस की स्टेयरिंग फेल हो गयी. उस समय बस का गति बहुत ज्यादा नहीं था. ड्राइवर ने चालाकी दिखाते हुए बस को काफी कंट्रोल में किया, जिसके बाद गाड़ी धीरे से गड्ढे में पलट गयी. जिसे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस घटना में चालक भी जख्मी हो गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >