आरा/उदवंतनगर : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ले से पकड़े गये गांजा तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने मसाढ़ गांव में गांजा तस्करों की टोह में छापेमारी शुरू कर दिया. गुरुवार की देर शाम सदर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस के साथ मसाढ़ गांव में छापेमारी की गयी. जिसमें पुलिस को एक क्विंटल से अधिक गांजा व पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये लोगों के बताये गये ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है
और अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. हालांकि इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में छापेमारी की गयी थी. जिसमें लगभग 10 किलो गांजा, एक बोलेरो तथा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.
