बसचालक से मारपीट कर छीने रुपये

आरा : पटना से आ रही एक बस को नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप 10 की संख्या में शरारती तत्वों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही उसके जेब से 2700 रुपये नकदी छीन लिया गया. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. किसी तरीके से स्थानीय लोगों के बीच बचाव […]

आरा : पटना से आ रही एक बस को नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप 10 की संख्या में शरारती तत्वों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही उसके जेब से 2700 रुपये नकदी छीन लिया गया. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. किसी तरीके से स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर आरा बस स्टैंड पहुंचा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. जानकारी के अनुसार जख्मी चालक जगु कुमार बताया जा रहा है,

जो विक्रमगंज थाना क्षेत्र के जरलाही मठिया का निवासी है. उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर पटना से डिहरी जा रहा था. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप 10 की संख्या में शरारती तत्वों ने पिटाई कर दी. घटना का कारण सीट पर बैठने को लेकर विवाद बताया जाता है.

बताया कि पटना से ही एक व्यक्ति बैठने के लिए विवाद कर रहा था. धरहरा के समीप आया, तो उसने अपने लोगों को फोन कर के बुला लिया था. धरहरा पहुंचते ही लाठी- डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जख्मी चालक के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >