बरात से लौट रही गाड़ी पलटी, चालक की मौत

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव के समीप बरात को लेकर लौट रही सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार कई लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से जख्मी चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. अन्य जख्मी […]

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव के समीप बरात को लेकर लौट रही सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिससे उसमें सवार कई लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से जख्मी चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. अन्य जख्मी का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, मृतक चालक ओम प्रकाश गिरी बताया जाता है, जो नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी रामचंद्र गिरी का पुत्र था. बताया जा रहा है कि मृतक ओम प्रकाश बरात में गाड़ी लेकर संदेश के तरफ गया हुआ था. लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर पिपरहिया गांव के समीप पलट गयी, इससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी ओम प्रकाश की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बराती से लेकर गांव के लोग तक आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. मामूली रूप से जख्मी लोगों का इलाज शहर के निजी क्लिनिकों में कराया जा रहा है. इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मौत की सूचना पाकर परिजन बीना पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये.

घर में पसरा मातम
घर के लोग ओम प्रकाश के लौटने का इंतजार कर रहे थे. वह कह कर घर से गया था कि बरात गिरा कर घर आऊंगा. वह तो नहीं आया, लेकिन उसके आने के पहले उसकी मौत की खबर जरूर आ गयी. मौत खबर मिलते ही पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसर गया. मां और पत्नी रिंकी देवी का रोते-रोते बुरा हाल था. मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी. मृतक को दो माह की बच्ची भी है. गोद में खेलने से पहले ही पिता का साया उठ गया.वहीं गांवों में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >