शौचालय निर्माण के लिए किया जागरूक

जागरूकता . बच्चों ने दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश कचरा गांव में बच्चों के बीच करायी गयी कचरा मैराथन दौड़ जो गांव शौचालय के निर्माण में पीछे हैं, उन्हें कचरा ग्राम घोषित किया गया बिक्रमगंज/नासरीगंज : प्रखंड क्षेत्र की दस पंचायतों के सभी कचरा गांवों में कचरा मैराथन दौड़ निकाल बच्चों ने लोगों को […]

जागरूकता . बच्चों ने दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

कचरा गांव में बच्चों के बीच करायी गयी कचरा मैराथन दौड़
जो गांव शौचालय के निर्माण में पीछे हैं, उन्हें कचरा ग्राम घोषित किया गया
बिक्रमगंज/नासरीगंज : प्रखंड क्षेत्र की दस पंचायतों के सभी कचरा गांवों में कचरा मैराथन दौड़ निकाल बच्चों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. लोगों को खुले में शौच नहीं करने और शीघ्र अपना-अपना शौचालय का निर्माण करा कर गांव को कचरा गांव की मिली उपाधि से मुक्त कराने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया.
बीडीओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि प्रखंड की दो पंचायत नोनहर और घुसियां खुर्द पूर्व में ओडीएफ घोषित हो चुके हैं. इसके अलावे बाकी बचे सभी 10 पंचायतों में जो गांव शौचालय के निर्माण में पीछे हैं, उसे कचरा ग्राम घोषित किया गया है. सभी पंचायतों में एक-एक कचरा ग्राम है.
मंगलवार को इन सभी गांवों में पंचायत के मुखिया और नोडेल पदाधिकारी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने कचरा मैराथन दौड़ आयोजित की. दौड़ के दौरान विभिन्न नारों से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा खुले में शौच से मुक्ति और शौचालय निर्माण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया. मैराथन दौड़ गांव के विद्यालय से प्रारंभ को कर गांव के सभी मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ. नासरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में मिशन ओडीएफ को ले मंगलवार को कचरा गांव-कचरा सड़क मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत लालाअतिमी, पोखराहा, महादेवा, अमियावर,
धुस, कच्छवा, खिरिआंव, मौना, सबदला, खुटहा, जमालपुर व नुआंव टोला आदि शामिल हैं. प्रखंड के खुटहा, मौना, सबदला, कैथी गांव में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाएं व पुरुष व स्कूली बच्चे आदि ने मिल कर गांव में जगह-जगह कचरा साफ कर उसका उठाव किया.
इसके पूर्व सुबह में सभी चयनित कचरा पंचायत में रैली निकाली गयी. इस कार्यक्रम में बीडीओ संजय कुमार, सीओ रमन कुमार, मुखिया चंदन कुमार सिंह, उपमुखिया राजू कुमार, कृषि सलाहकार अनिल सिंह, कनकधीर उपाध्याय, रवींद्र दर्शन, अालोक सिंह, शिक्षक मनोज कुमार, अजय सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिका समेत सभी वार्ड सदस्य, प्रेरक, रोजगार सेवक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >