पीरो : बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की ओर से निकाला गया नशा मुक्ति जन जागृति रथ गडहनी, सेमराव, चरपोखरी, नगरी होते सोमवार को पीरो पहुंचा. यहां जदयू के पीरो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा व तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में रथ का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद जन जागृति रथ के साथ दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर आम लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया.
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि नशाखोरी परिवार व समाज के लिए अभिशाप है. इस आर्थिक व शारीरिक क्षति के साथ सामाजिक छवि धूमिल होती है. इस सामाजिक बुराई पर नियंत्रण के लिए नीतीश सरकार द्वारा शराबबंदी का निर्णय निश्चय ही स्वागत योग्य कदम है. जदयू नेताओं ने कहा कि शराबबंदी कानून का असर समाज में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. मौके पर कौशल किशोर चौधरी, विकास कुमार सिंह , संतोष तिवारी, तपेश्वर चौधरी , विनोद सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
