कोइलवर पुल पर दिन भर चला मरम्मत कार्य, बड़े वाहनों की नो इंट्री

आरा (भोजपुर) : कोइलवर पुल के पिलर नं पांच पर मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक पुल का उत्तरी लेन बंद रहा. वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान कोइलवर पुल के बड़े लेन में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रही, जबकि छोटे […]

आरा (भोजपुर) : कोइलवर पुल के पिलर नं पांच पर मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक पुल का उत्तरी लेन बंद रहा. वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान कोइलवर पुल के बड़े लेन में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रही, जबकि छोटे वाहनों को बड़े लेन से एक ही साथ आने-जाने दिया जा रहा था. जाम नहीं लगने की स्थिति में शादी में शामिल होनेवाली बसों को घंटे भर इंतजार के बाद पुल में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी. अब 14,16 व 18 मई को मरम्मत कार्य चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >