मुखिया के पोखरे में डाला जहर पांच क्विंटल मछलियां मरीं

आरा/सहार : थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में शरारती तत्वों ने मुखिया के पोखरे में जहर डाल दिया. इसके कारण पोखरे में पल रही पांच क्विंटल मछलियां मर गयीं. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने इस घटना को लेकर काफी दुख व्यक्त किया […]

आरा/सहार : थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में शरारती तत्वों ने मुखिया के पोखरे में जहर डाल दिया. इसके कारण पोखरे में पल रही पांच क्विंटल मछलियां मर गयीं. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने इस घटना को लेकर काफी दुख व्यक्त किया है. वहीं मुखिया बमभोला प्रसाद ने इस घटना को लेकर राजनीतिक षड्यंत्र बताया है. घटना के संबंध में मुखिया बमभोला प्रसाद ने बताया कि रात्रि में शरारती तत्वों द्वारा पोखरे में जहर डालने से पांच क्विंटल मछलियां मर गयी हैं.

इसको लेकर सहार थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुखिया के चाचा मानिक चंद्र साह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि आठ कट्ठे में पोखरा स्थित है जिसमें मछली पालन किया जाता है. मुखिया के चाचा मानिक चंद्र साह पोखरा की देखभाल करते हैं. दो दिनों से वे लगन को लेकर मुगलसराय चले गये थे. इसी बीच असामाजिक तत्वों ने पोखरे में जहर डाल दिया. सुबह में तालाब में मरी हुईं मछलियों को देख कर गांव में हल्ला मच गया.

इसके बाद मुखिया बमभोला प्रसाद अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद सभी मछलियों को पोखरे से निकाला गया. इस संबंध में मुखिया के चाचा के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

थानाप्रभारी बीके ब्रजेश ने बताया कि इस मामले में गांव के ही लोगों के शामिल होने की संभावना है. आपसी विवाद में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >