पीरो में राजमिस्त्री की गोली मार हत्या

राजमिस्त्री के भाई के बयान पर दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज पीरो : अपराधियों ने सोमवार की देर रात राजमिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को पीरो रेलवे स्टेशन से कुछ दूर नहर के चाट से बरामद किया. उसकी छाती और कनपट्टी के पास गोली मारी […]

राजमिस्त्री के भाई के बयान पर दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
पीरो : अपराधियों ने सोमवार की देर रात राजमिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को पीरो रेलवे स्टेशन से कुछ दूर नहर के चाट से बरामद किया. उसकी छाती और कनपट्टी के पास गोली मारी गयी है.
मृतक शब्दुल कबाड़ी (35 वर्ष) मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के नेउरी सिरखिड़िया गांव का निवासी बताया जाता है, जो पीरो नगर के इब्राहिमपुर मोड़ के पास किराये के मकान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह कर आसपास के गांवों में राजमिस्त्री का काम करता था. दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था. मंगलवार की सुबह लोगों ने जब नहर के चाट में शव को पड़ा देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. शव मिलने की खबर पर वहां भीड़ जुट गयी. इस मामले में मृतक के भाई असलम कबाड़ी के बयान पर दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया. डीएसपी जेपी राय ने बताया कि हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी में हत्या का कारण शब्दुल कबाड़ी का अपनी पहली पत्नी के साथ चल रहे विवाद को बताया गया है. मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराये गये बयान के अनुसार शब्दुल कबाड़ी की पहली शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. पत्नी के साथ विवाद होने के कारण शब्दुल ने उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी. मृतक के भाई के अनुसार इसको ले शब्दुल को धमकी भी दी जा रही थी और सोमवार की रात नामजद लोगों ने मौका पाकर शब्दुल की गोली मार कर हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >