आठ घंटे तक कोईलवर पुल पर रही नो इंट्री

कोईलवर : भोजपुर के प्रवेश द्वार आरा-पटना को जोड़ने वाले कोईलवर रोड पुल में मरम्मत कार्य के दौरान बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री रही.शुक्रवार को कोईलवर पुल के उत्तरी सड़क मार्ग पर पिलर नंबर आठ पर मरम्मत कार्य चला. इस दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. मरम्मत कार्य के दौरान पुल के दक्षिणी मार्ग […]

कोईलवर : भोजपुर के प्रवेश द्वार आरा-पटना को जोड़ने वाले कोईलवर रोड पुल में मरम्मत कार्य के दौरान बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री रही.शुक्रवार को कोईलवर पुल के उत्तरी सड़क मार्ग पर पिलर नंबर आठ पर मरम्मत कार्य चला. इस दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. मरम्मत कार्य के दौरान पुल के दक्षिणी मार्ग से एक ही साथ छोटे वाहनों को पटना की ओर जाने-आने दिया जा रहा था, जिससे कोईलवर पुल पर छोटे वाहनों का जाम नहीं लगा.

इस दौरान आठ घंटे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रही. इसकी वजह से बड़े वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गयी थी. सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक बस व ट्रक समेत बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री लगते ही पुल के दोनों छोर पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कोईलवर पुल से लेकर सकड्डी तक बड़े वाहन नो इंट्री खुलने का इंतजार करते रहे.धूप व गरमी के कारण सबसे बुरा हाल यात्री व बराती वाहन में बैठे लोगों का हुआ,

जो कई घंटे तक नोइंट्री का इंतजार में करते रहे.वहीं कई यात्रियों ने कोईलवर स्टेशन से ट्रेन से आगे का सफर तय किया.वहीं मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे, जो पूरे दिन हांफते रहे.

कोईलवर पुल के उत्तरी लेन के पिलर नंबर आठ पर चला मरम्मत कार्य
तीन किलोमीटर तक दोनों ओर लगी हुई थी वाहनों की लंबी कतार
अब आठ मई को पुल पर चलेगा मरम्मत कार्य
कोईलवर पुल पर अब आठ मई को मरम्मत का कार्य चलेगा. उत्तरी लेन के पिलर नंबर नौ पर मरम्मत का कार्य आठ मई को होगा. उस दिन भी मरम्मत कार्य के दौरान सुबह आठ बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >