जांच को पहुंची एफएसएल टीम

आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना परिसर में एक दारोगा ने गुरुवार को बंद कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना उस वक्त घटी जब दारोगा अपने कमरे में थे. बाहर से दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने […]

आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना परिसर में एक दारोगा ने गुरुवार को बंद कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना उस वक्त घटी जब दारोगा अपने कमरे में थे. बाहर से दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने दारोगा के कमरे को सील कर दिया तथा सर्विस रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया. शुक्रवार को घटना जांच करने पटना से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी.

टीम ने धनगाई थाने पहुंच कर कमरे में रखी पिस्टल तथा मृतक के कपड़े एवं खून के नमूने एकत्र किये गये. टीम के एक पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. बता दें कि गुरुवार को धनगाई थाना परिसर में दारोगा बासुकी पासवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी.

इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. हालांकि मृत दारोगा की पुत्री तथा पत्नी ने खुदकुशी के मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि वे खुदकुशी कर ही नहीं सकते. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. इसको लेकर भोजपुर पुलिस सकते में है. मामले की जांच एफएसएल की टीम कर रही है.

पुलिस लाइन में दी गयी श्रद्धांजलि : दारोगा बासुकी पासवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उनको श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिले के पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह, सदर एसडीपीओ संजय कुमार, सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव भागलपुर भेजा गया.
पिस्टल, कपड़े तथा कमरे से नमूने एकत्र कर ले गयी टीम
जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा दारोगा की मौत का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >