जमीन विवाद में गोलीबारी एक पक्ष के तीन लोग जख्मी

पूर्व से चल रहा था विवाद, गुरुवार की सुबह दखल को ले हुआ झगड़ा आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी चंचल टोला गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गयी. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को […]

पूर्व से चल रहा था विवाद, गुरुवार की सुबह दखल को ले हुआ झगड़ा

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी चंचल टोला गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गयी. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार इस घटना में घायल एक ही परिवार के तीन सदस्य बताये जाते हैं. घायलों में जयराम यादव, उनके भाई बलिराम सिंह तथा उनके भतीजा रामजी यादव शामिल हैं.
घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद बताया जाता है. बताया जा रहा है कि महज थोड़ी सी जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ जयराम यादव का विवाद चल रहा था. गुरुवार की सुबह उसी जमीन को लेकर विवाद उपजा, जिसमें पहले लाठी-डंडे से जम कर मारपीट हुई. बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियार से गोली मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना में मारपीट में बलिराम सिंह की पत्नी शांति देवी भी जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में जख्मियों के बयान पर उदवंतनगर थाने में आवेदन दिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें जम कर लाठी- डंडे चले थे. उस समय भी थाने में मामला दर्ज किया गया था. इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >