पुलिस से उलझा नशे में धुत युवक

उल्लंघन . कहा, सरकार का आदमी हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता आरा/अगिआंव : पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब स्काॅर्पियो का एक चालक शराब पीकर बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर हंगामा करने लगा. इस दौरान उसने लोगों के साथ मारपीट भी की. […]

उल्लंघन . कहा, सरकार का आदमी हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

आरा/अगिआंव : पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब स्काॅर्पियो का एक चालक शराब पीकर बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर हंगामा करने लगा. इस दौरान उसने लोगों के साथ मारपीट भी की. जब लोगों ने थाने को सूचना देने की बात कही, तो चालक ने कहा कि मैं सरकार का आदमी हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. सूचना मिलते ही पवना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शराबी चालक को पकड़ कर थाना लायी.
थाना लाने के क्रम में चालक पुलिस के साथ भी उलझ गया. बाद में पुलिस द्वारा सख्ती से पेश आने के बाद वह नॉर्मल हुआ. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया चालक पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र मुकेश सिंह बताया जाता है. इस घटना के बाद पवना बाजार पर आधा घंटा तक सड़क पर जाम लगी रही. बाद में पवना थानाध्यक्ष बलवंत कुमार के पहुंचने के बाद पूरा मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >