नशे में धुत तीन लोग गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पी रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद तीनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्तपताल भेजा गया. जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. पकड़े गये युवकों मे मुकुल कुमार, […]

आरा : नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पी रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद तीनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्तपताल भेजा गया. जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. पकड़े गये युवकों मे मुकुल कुमार, आमिर खान दोनों करमन टोला, वहीं तीसरा सुनील कुमार शिवगंज का निवासी बताया जाता है. थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि तीनों को शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. तीनों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >