आज डाले जायेंगे वोट, तैयारी पूरी

आरा : बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन गया शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान को लेकर कमर कस कर तैयार है. गुरुवार को परिषद चुनाव के लिए मतदान होगा. सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ होगा और […]

आरा : बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन गया शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान को लेकर कमर कस कर तैयार है. गुरुवार को परिषद चुनाव के लिए मतदान होगा.
सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ होगा और शाम चार बजे तक चलेगा. इसको लेकर चुनाव कर्मियों का कमान काट दी गयी. मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर मतपेटियों व आवश्यक कागजात के साथ पहुंच गये हैं. भोजपुर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 25 मतदान केंद्र तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15 केंद्र बनाये गये हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 19974 हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2033 मतदाता हैं.
सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक माइक्रो ऑर्ब्जवर की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
14 सेक्टर व आठ जोनल दंडाधिकारी तैनात : जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सुरक्षित निर्वाचन करने हेतु कुल 14 सेक्टर दंडाधिकारी, आठ जोनल दंडाधिकारी तथा चार सुपर जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सुपर जोनल पदाधिकारियों में उप विकास आयुक्त इनायत खान, नगर आयुक्त, प्रमोद कुमार, अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद एवं अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार शामिल हैं.
कंट्रोल रूम किया गया
स्थापित : मतदान के दिन प्राप्त सूचनाओं व शिकायतों के निष्पादन के लिए जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष
कार्यरत रहेगा, कंटोल रूम स्थापित करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दूरभाष नंबर जारी कर दिया गया है. समस्या होने पर लोग दूरभाष संख्या-06182-248701 एवं 248702 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसी प्रकार सदर आरा, पीरो एवं जगदीशपुर में एक-एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.
आरा सदर अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06182-233325, पीरो अनुमंडल का दूरभाष संख्या- 06181-223301 तथा जगदीशपुर अनुमंडल का दूरभाष संख्या- 06181-280005 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >