आरा : वार्ड नंबर 44 के पार्षद को जान से मारने की धमकी देने के मामले की पुलिस जांच कर रही है. हालांकि अभी इस संबंध में नवादा थाने की पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. वार्ड पार्षद अमरेंद्र चौबे द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. बताया जाता है कि वार्ड पार्षद अमरेंद्र चौबे बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी चार बाइकों पर सवार मेयर के भाई व उनके साथियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे की है.उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इस संबंध में मेयर सुनील कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए बताया कि वार्ड पार्षद द्वारा बार-बार इस तरह का आवेदन दिया जाता है.पूर्व में भी आवेदन दिया गया था, जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो गया था. इस तरह का कोई मामला नहीं है.
पार्षद को धमकी मामले में पुलिस कर रही है जांच
आरा : वार्ड नंबर 44 के पार्षद को जान से मारने की धमकी देने के मामले की पुलिस जांच कर रही है. हालांकि अभी इस संबंध में नवादा थाने की पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. वार्ड पार्षद अमरेंद्र चौबे द्वारा थाने में […]
