जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, दर्जनों लोग जख्मी

आरा : अजिमाबाद थाने के मेघरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे चले व रोड़ेबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गये. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार, घायलों में एक पक्ष के […]

आरा : अजिमाबाद थाने के मेघरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे चले व रोड़ेबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गये. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार, घायलों में एक पक्ष के चतुर्भुज भगत, हरगुन भगत, रामबहादुर पाल,

संगीता देवी, रमेश पाल, वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा भगत, कौशल कुमार पाल, अखिलेश पाल, सुनीता देवी, अंजू देवी, लशिलेश पाल तथा प्रियंका कुमारी बतायी जाती है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

बताया जाता है कि महज थोड़ी सी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >