आरा/उदवंतनगर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध चुलाई शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस व उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई चली. 11 लीटर चुलाई शराब तथा बैगपाइपर के 180 एमएल की चार बोतल अंगरेजी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भोजपुर एसपी क्षत्रनील सिंह तथा सहायक आयुक्त उत्पाद संजय कुमार के निर्देशानसार उत्पाद निरीक्षक दुर्गेश कुमार तथा संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गयी. गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर, रतनाढ़, बड़ौरा, गड़हनी, पड़रिया, धमनिया, पहरपुर मुसहरटोली, सिकरहटा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर व पनवारी मुसहरी,
इमादपुर थाना क्षेत्र के सोनदियरा, इमादपुर, चारूग्राम तथा महुलानी मुसहरी, नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति ओबरब्रिज के समीप छापेमारी की गयी. गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर मुसहरटोली से साधु मुसहर को गिरफ्तार किया गया तथा 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट किया गया. सिकरहटा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर से सहोदर मुसहर व दशरथ मुसहर को गिरफ्तार किया गया तथा 1000 ली अवैध चुलाई का अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया. वहीं बाजार समिति ओबरब्रिज के समीप से 180 एमएल के चार बोतल बैगपाइपर अंगरेजी शराब के साथ राम बिहारी तिवारी का पुत्र गुड्डू तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
